ऐप पर पढ़ें
सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना झेलने के बाद फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) ने नया ‘कचरा’ कैंपेन वीडियो हटा लिया है। जोमैटो ने यह कैंपेन 5 जून को वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे (विश्व पर्यावरण दिवस) पर लॉन्च किया था। इसका मकसद प्लास्टिक कचरे (प्लास्टिक वेस्ट) की वजह से धरती पर पड़ने वाले बोझ के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। साथ ही, वीडियो में दिखाया गया था कि कुछ काम की चीजें बनाने में कितने किलोग्राम रिसाइकल्ड कचरा लगता है।
यूजर्स को नहीं भाया जोमैटो को नया कैंपेन
जोमैटो (Zomato) के इस ऐडवर्टाइजमेंट कैंपेन में उन्हीं अभिनेता को दिखाया गया है, जिन्होंने साल 2001 में बनी लगान फिल्म में ‘कचरा’ का किरदार निभाया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने असंवेदनशील नजरिए के लिए जोमैटो की कड़ी आलोचना की है और इस कैंपेन को एक ‘जातिवादी विचार’ कहा है। यूजर्स ने दो कचरा- (कूड़ा-करकट और हाशिए पर रहने वाले पात्र) की तुलना करने पर जोमैटो की खिंचाई की है।
यह भी पढ़ें- ₹500 के नोट होंगे वापस और फिर जारी होंगे ₹1000 के नोट? जानें सच्चाई
कंपनी ने ट्वीट कर बताया, क्या था हमारा मकसद
जोमैटो (Zomato) ने अपने कचरा कैंपेन वीडियो में दिखाया है कि एक पेपरवेट बनाने में 3-4 किलोग्राम रिसाइकल्ड कचरा लगता है। वहीं, हैंड टॉवेल बनाने वाले में 9-12 किलोग्राम रिसाइकल्ड कचरा लगता है। कैंपेन में दिखाया गया है कि कैसे जोमैटो प्लास्टिक-न्यूट्रल डिलीवरीज अपनाकर पर्यावरण की मदद कर रही है। वीडियो कैंपेन हटाने के साथ ही जोमैटो ने ट्वीट करके कहा है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हमारा मकसद मजाकिया अंदाज में प्लास्टिक वेस्ट की क्षमता और रिसाइक्लिंग के फायदों के बारे में जागरूकता फैलाना था। अनजाने में, हमने कुछ समुदायों और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो सकती है। हमने वीडियो को हटा लिया है।
यह भी पढ़ें- IPO लेवल पर पहुंचे Zomato के शेयर, एक्सपर्ट बोले-100 रुपये अगला टारगेट
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।