ऐप पर पढ़ें
Gold-Silver Price Today 4 July 2023: शेयर बाजार के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बीच सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी है। सर्राफा बाजारों में मंगलवार यानी आज 24 कैरेट सोने का भाव 306 रुपये महंगा होकर 58428 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि, चांदी 329 रुपये प्रति किलो तेज होकर 69656 रुपये पर पहुंच गई है।
अब सोना अपने ऑल टाइम हाई से 3311 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। बता दें 5 मई को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव ऑल टाइम हाई 61739 रुपये पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी इस दिन 77280 रुपये प्रति किलो थी। इस दिन के रेट से चांदी करीब 8000 रुपये किलो सस्ती मिल रही है।
ये रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए हैं। सोने-चांदी के इस रेट पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में सोना-चांदी 1000 से 2000 रुपये महंगा मिल रहा हो।
धातु लेटेस्ट रेट रुपये प्रति 10 ग्राम 3 फीसद जीएसटी बाजार भाव ज्वेलर के मुनाफा के बाद रेट
Gold 999 (24 कैरेट) 58428 1752.84 60,180.84 66,198.92
Gold 995 (23 कैरेट) 58194 1745.82 59,939.82 65,933.80
Gold 916 (22 कैरेट) 53520 1605.6 55,125.60 60,638.16
Gold 750 (18 कैरेट) 43821 1314.63 45,135.63 49,649.19
Gold 585 ( 14 कैरेट) 34180 1025.4 35,205.40 38,725.94
Silver 999 69656 (Rs/Kg) 2089.68 71,745.68 78,920.25