HomeShare Marketसोने-चांदी के रेट में बदलाव, देखें 14 से 24 कैरेट Gold के...

सोने-चांदी के रेट में बदलाव, देखें 14 से 24 कैरेट Gold के लेटेस्ट भाव

ऐप पर पढ़ें

Gold Price Today 19 May 2023: आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 172 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 60302 रुपये के रेट से खुला। वहीं, चांदी 338 रुपये महंगी होकर होकर 71834 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। अब 14 कैरेट सोना 35277 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 45227 रुपये रह गया है। आईबीजेए के मुताबिक आज 22 कैरेट सोने की कीमत 55237 रुपये और 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 60061 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

ऑल टाइम हाई से 1437 रुपये सस्ता है सोना

सर्राफा बाजारों में अब गोल्ड की कीमत अपने ऑल टाइम हाई से 1437 रुपये सस्ती है। बता दें 6 मई को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव ऑल टाइम हाई 61739 रुपये पर पहुंच गया था। सोने-चांदी के ये रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। सोने-चांदी के इस रेट पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। 

धातु    लेटेस्ट रेट रुपये प्रति 10 ग्राम    3 फीसद जीएसटी    बाजार भाव    ज्वेलर के मुनाफा के बाद रेट

Gold 999 (24 कैरेट)    60302    1809.06    62,111.06    68,322.17
Gold 995 (23 कैरेट)    60061    1801.83    61,862.83    68,049.11
Gold 916 (22 कैरेट)    55237    1657.11    56,894.11    62,583.52
Gold 750 (18 कैरेट)    45227    1356.81    46,583.81    51,242.19
Gold 585 ( 14 कैरेट)    35277    1058.31    36,335.31    39,968.84
Silver 999 (रुपये प्रति किलो)   71834    2155.02    73,989.02    81,387.92

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी तगड़ी गिरावट, फटाफट चेक करें रेट

सोने-चांदी के ये रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) 104 साल पुराना एसोसिएशन है। IBJA दिन में दो बार दोपहर और शाम को गोल्ड रेट जारी करता है। ये दरें वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी विभिन्न अधिसूचनाओं के अनुसार सॉवरेन और बॉन्ड जारी करने के लिए बेंचमार्क दरें हैं। IBJA के 29 राज्यों में कार्यालय हैं और यह सभी सरकारी संस्थाओं का हिस्सा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular