ऐप पर पढ़ें
Gold Price Today 8 June 2023: सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी (Gold-Silver) के भाव में आज भी गिरावट आई है। आज 24 कैरेट सोना बुधवार के बंद भाव के मुकाबले 458 रुपये सस्ता होकर 59570 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला तो वहीं, चांदी केवल 74 रुपये गिरकर 71750 रुपये प्रति किलो पर खुली। अब सोना अपने ऑल टाइम हाई से 2169 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। बता दें 5 मई को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव ऑल टाइम हाई 61739 रुपये पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी इस दिन 77280 रुपये प्रति किलो थी। इस दिन के रेट से चांदी करीब 6000 रुपये किलो सस्ती मिल रही है।
आईबीजेए के मुताबिक आज 22 कैरेट सोने का भाव 420 रुपये सस्ता होकर 54566 रुपये और 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 457 रुपये सस्ती होकर 59331 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। जबकि, अब 14 कैरेट सोना 34849 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 44678 रुपये पर आ गया है। सोने-चांदी के ये रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए हैं। सोने-चांदी के इस रेट पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है।
धातु लेटेस्ट रेट रुपये प्रति 10 ग्राम 3 फीसद जीएसटी बाजार भाव ज्वेलर के मुनाफा के बाद रेट
Gold 999 (24 कैरेट) 59570 1787.1 61,357.10 67,492.81
Gold 995 (23 कैरेट) 59331 1779.93 61,110.93 67,222.02
Gold 916 (22 कैरेट) 54566 1636.98 56,202.98 61,823.28
Gold 750 (18 कैरेट) 44678 1340.34 46,018.34 50,620.17
Gold 585 ( 14 कैरेट) 34849 1045.47 35,894.47 39,483.92
Silver 999 71750 2152.5 73,902.50 81,292.75