HomeShare Marketसोने-चांदी के गिरे भाव, आज ऑल टाइम हाई से 2793 रुपये सस्ता...

सोने-चांदी के गिरे भाव, आज ऑल टाइम हाई से 2793 रुपये सस्ता है गोल्ड

ऐप पर पढ़ें

Gold Silver Price Today 6 Dec 2022:  सर्राफा बाजारों में सोने के भाव एक बार फिर गिरे हैं। वहीं, चांदी भी सस्ती हुई है। आज सोने का भाव 393 रुपये गिरकर 53461 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि चांदी में 1226 रुपये प्रति किलो भारी गिरावट दर्ज की गई। आज यह 64538 रुपये पर खुली।

अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 2793 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 11470 रुपये सस्ती है। सोना-चांदी (Gold-Silver) जिस रेट पर खुलते हैं, उससे कहीं अधिक दाम आपको देना पड़ता है। मसलन इसमें जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज तो जुड़ता ही है, साथ में ज्वेलर का मुनाफा भी ऐड होता है। 

जीएसटी समेत सोने का आज का भाव

इसके अलावा 23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 53247 रुपये पर आ गई है। जीएसटी के साथ अब यह 54844 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से मिलेगी। वहीं,  22 कैरेट गोल्ड की कीमत 48970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। अब 3 प्रतिशत जीएसटी के साथ सोने की कीमत 50439 रुपये पर है।

जबकि, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 40096 रुपये पर है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत अब 41298 रुपये हो गई है। यहां 14 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 31275 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसमें जीएसटी जोड लें तो इस सोने का भाव 32213 रुपये पर पहुंच गया है। बता दें इसमें ज्वेलरी मेकिंग चार्ज और ज्वैलर का मुनाफा नहीं जुड़ा है।  

 

RELATED ARTICLES

Most Popular