HomeShare Marketसोने के भाव में गिरावट पर ब्रेक, सर्राफा बाजारों में चांदी हुई...

सोने के भाव में गिरावट पर ब्रेक, सर्राफा बाजारों में चांदी हुई सस्ती

ऐप पर पढ़ें

Gold Price 10 March 2023: सर्राफा बाजारों में सोना के भाव में गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है। 24 कैरेट सोने का भाव अब 321 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 55607 रुपये पर पहुंच गया है। इसी तरह 23 कैरेट गोल्ड का भाव  320 रुपये महंगा होकर 55385 रुपये हो गया है। जबकि, 22 कैरेट गोल्ड का भाव अब 50936 रुपये पर पहुंच गया है।  18 कैरेट सोने का भाव 188 रुपये तेज होकर 41705 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। उधर, 14 कैरेट का भाव 32530 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, एक किलो चांदी के रेट अब 236 रुपये सस्ता होकर 61557 रुपये है।

सोने-चांदी के ये रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए औसत रेट हैं, जो कई शहरों से लिए गए हैं। इस पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। हो सकता है कि आपके शहर में सोना-चांदी इस रेट से 500 से 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा या सस्ता बिक रहे हों। 

मोदी सरकार से सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी मौका, मुसीबत के समय इस गोल्ड का मनमाना रेट तय नहीं कर सकता सुनार

आज रेट में गिरावट के बाद 24 कैरेट सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 3275 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी की 2 फरवरी के रेट से 10019 रुपये प्रति किलो सस्ती है। बता दें 2 फरवरी को चांदी 71576 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी, जबकि सोना 58882 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। 

धातु    लेटेस्ट रेट     3 फीसद जीएसटी    बाजार भाव
Gold 999 (24 कैरेट)    55607    1668.21    57,275.21
Gold 995 (23 कैरेट)    55385    1661.55    57,046.55
Gold 916 (22 कैरेट)    50936    1528.08    52,464.08
Gold 750 (18 कैरेट)    41705    1251.15    42,956.15
Gold 585 ( 14 कैरेट)    32530    975.9    33,505.90
Silver 999    61557    1846.71    63,403.71

नोट: सोना भाव रुपये प्रति 10 ग्राम में तो चांदी की कीमत रुपये प्रति किलो के हिसाब से दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular