HomeShare Marketसोना ₹6119 सस्ता, चांदी के भी गिरे भाव, 22 कैरेट गोल्ड 46000...

सोना ₹6119 सस्ता, चांदी के भी गिरे भाव, 22 कैरेट गोल्ड 46000 के नीचे

Gold Price Today: धनतेरस-दिवाली से पहले सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के भाव में एक और गिरावट नजर आ रही है। मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले आज सोना-चांदी दोनों कम रेट पर खुले। आईबीजेए द्वारा जारी रेट के मुताबिक बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव  227 रुपये सस्ता होकर 50135 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी 245 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 55765 रुपये पर आ गई। आईबीजेए द्वारा जारी यह औसत रेट है, जो कई शहरों से लिए गए हैं। इस पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। हो सकता है कि आपके शहर में सोना-चांदी इस रेट से 500 से 2000 रुपये तक महंगा या सस्ता बिक रहे हों।

रुपये की मारः दिवाली के बाद सस्ते फोन हो जाएंगे महंगे, टीवी-फ्रीज का दाम भी बढ़ने की आशंका

अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 6119 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 20243 रुपये सस्ती है। 

जीएसटी समेत सोने का आज का भाव

  • जीएसटी समेत 24 कैरेट सोने का भाव 51639 रुपये है। इसमें 99.99 पर्सेंट सोना होता है।
  • 23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब जीएसटी के साथ 51432 रुपये पर है। आज यह 49953 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुली। इसमें 95 पर्सेंट सोना होता है।
  • 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 45924 रुपये प्रति 10 ग्राम  है। अब 3 प्रतिशत जीएसटी के साथ सोने की कीमत 47301 रुपये है। इसमें 85 प्रतिशत गोल्ड होता है।
  • 18 कैरेट गोल्ड का रेट 37601 रुपये पर है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत अब 38729 रुपये हो गई है। इसमें 75 प्रतिशत ही सोना होता है।
  • 14 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 29329 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसमें जीएसटी जोड़ लें तो इस सोने का भाव 30208 रुपये पर पहुंच गया है। 
  • RELATED ARTICLES

    Most Popular