HomeShare Marketसोना-चांदी की कीमतों में उछाल, देखें 14 से 24 कैरेट गोल्ड के...

सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, देखें 14 से 24 कैरेट गोल्ड के रेट

ऐप पर पढ़ें

Gold Silver Price 2 January 2024: साल के दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। आज यानी मंगलवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 192 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ। जबकि, चांदी के रेट में  435 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।  आज 24 कैरेट गोल्ड 63544 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। जबकि, आज चांदी 74142  रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। हालांकि सोने की कीमत अपने 4 दिसंबर 2023 के ऑल टाईम हाई 63805 रुपये से महज 261 रुपये दूर है।

सोने-चांदी के ये रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए हैं। इस रेट पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में सोना-चांदी 1000 से 2000 रुपये महंगा मिल रहा हो। 

आज किस रेट पर मिल रहा 14 से 24 कैरेट सोना

24 कैरेट सोने का रेट: 63544 रुपये प्रति 10 ग्राम
जीएसटी: 1906 रुपये
जीएसटी समेत भाव: 65450 रुपये प्रति 10 ग्राम 

23 कैरेट सोने का रेट: 63290 रुपये प्रति 10 ग्राम
जीएसटी: 1898 रुपये
जीएसटी समेत भाव: 65188 रुपये प्रति 10 ग्राम 

22 कैरेट सोने का भाव: 58206 रुपये प्रति 10 ग्राम।
जीएसटी: 1746 रुपये
जीएसटी समेत भाव: 59952 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट गोल्ड का भाव: 47658 रुपये प्रति 10 ग्राम।
जीएसटी: 1429 रुपये
जीएसटी समेत भाव: 49087 रुपये प्रति 10 ग्राम।

14 कैरेट गोल्ड का भाव: 37173 रुपये प्रति 10 ग्राम।
जीएसटी: 1115 रुपये
जीएसटी समेत भाव: 38088 रुपये प्रति 10 ग्राम।

चांदी का भाव: 74142 रुपये प्रति किलो।
जीएसटी: 2224 रुपये।
जीएसटी समेत भाव: 76366 रुपये प्रति किलो।

नोट: इस पर ज्वेलर का मुनाफा और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज अलग से है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन 104 साल पुराना एसोसिएशन है। IBJA दिन में दो बार दोपहर और शाम को गोल्ड रेट जारी करता है। ये दरें वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी विभिन्न अधिसूचनाओं के अनुसार सॉवरेन और बॉन्ड जारी करने के लिए बेंचमार्क दरें हैं। IBJA के 29 राज्यों में कार्यालय हैं और यह सभी सरकारी संस्थाओं का हिस्सा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular