HomeShare Marketसोना अब 1687 रुपये सस्ता, चांदी भी कमजोर, देखें आज कितना गिरा...

सोना अब 1687 रुपये सस्ता, चांदी भी कमजोर, देखें आज कितना गिरा भाव

ऐप पर पढ़ें

Gold Price Today 26 May 2023: सर्राफा बाजारों में सोना आज अपने ऑल टाइम हाई से 1687 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। आज 24 कैरेट सोने का भाव गुरुवार के बंद भाव 60361 रुपये से 309 रुपये सस्ता होकर 60052 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी भी 94 रुपये प्रति किलो गिरकर 70191 रुपये पर खुली। बता दें 6 मई को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव ऑल टाइम हाई 61739 रुपये पर पहुंच गया था। सोने-चांदी के ये रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। सोने-चांदी के इस रेट पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। 

14 से 24 कैरेट तक के गोल्ड के आज के रेट: अब 14 कैरेट सोना 35130 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 45039 रुपये पर आ गया है। आईबीजेए के मुताबिक आज 22 कैरेट सोने की कीमत 55008 रुपये और 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 307 रुपये गिरकर 59812 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।

धातु    लेटेस्ट रेट रुपये प्रति 10 ग्राम    3 फीसद जीएसटी    बाजार भाव    ज्वेलर के मुनाफा के बाद रेट

Gold 999 (24 कैरेट)    60052    1801.56    61,853.56    68,038.92
Gold 995 (23 कैरेट)    59812    1794.36    61,606.36    67,767.00
Gold 916 (22 कैरेट)    55008    1650.24    56,658.24    62,324.06
Gold 750 (18 कैरेट)    45039    1351.17    46,390.17    51,029.19
Gold 585 ( 14 कैरेट)    35130    1053.9    36,183.90    39,802.29
Silver 999    70191 (रुपये प्रति किलो)    2105.73    72,296.73    79,526.40

सोने-चांदी के ये रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) 104 साल पुराना एसोसिएशन है। IBJA दिन में दो बार दोपहर और शाम को गोल्ड रेट जारी करता है। ये दरें वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी विभिन्न अधिसूचनाओं के अनुसार सॉवरेन और बॉन्ड जारी करने के लिए बेंचमार्क दरें हैं। IBJA के 29 राज्यों में कार्यालय हैं और यह सभी सरकारी संस्थाओं का हिस्सा है।     

RELATED ARTICLES

Most Popular