HomeShare Marketसेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप बीते सप्ताह 3.33 लाख...

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप बीते सप्ताह 3.33 लाख करोड़ रुपये घटा, RIL-HCL को ज्यादा नुकसान 

Stock Market Updates: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (Market cap) में बीते सप्ताह 3,33,307.62 करोड़ रुपये की जोरदार गिरावट दर्ज हुई। वहीं, शेयर बाजारों में भारी नुकसान के बीच फरवरी में बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सात माह के निचले स्तर पर आ गया है।
फरवरी, 2022 में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 2,49,97,053.39 करोड़ रुपये रह गया। इससे पहले जुलाई, 2021 में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,35,49,748.9 करोड़ रुपये के निचले स्तर पर आया था। जनवरी में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,64,41,207.18 करोड़ रुपये था।

रिलायंस समेत ये कंपनियां नुकसान में
बीते सप्ताह सोमवार को बाजार पूंजीकरण 2,57,39,712.95 करोड़ रुपये था। बृहस्पतिवार को यह 2,42,24,179.79 करोड़ रुपये के निचले स्तर पर आ गया। उसी दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की थी। बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 94,828.02 करोड़ रुपये घटकर 15,45,044.14 करोड़ रुपये रह गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बाजार मूल्यांकन में 1,01,760.91 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 13,01,955.11 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 31,597.65 करोड़ रुपये टूटकर 8,06,931.95 करोड़ रुपये रह गया।

यह भी पढ़ें – 6 महीने में 80,000% का छप्परफाड़ रिटर्न: 35 पैसे के इस शेयर कर दिया कमाल, 1 लाख को बना दिया 8 करोड़ रुपये

इन्फोसिस के मार्केट कैप में भी गिरावट
इंफोसिस की बाजार हैसियत 5,501.34 करोड़ रुपये घटकर 7,12,443.09 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक की 13,240.66 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,07,414.1 करोड़ रुपये पर आ गई।

एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में 6,929.03 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,35,233.9 करोड़ रुपये पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 33,234.97 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,09,990.53 करोड़ रुपये रह गया।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का बाजार मूल्यांकन 29,094.23 करोड़ रुपये घटकर 4,30,924.87 करोड़ रुपये पर और बजाज फाइनेंस का 3,802.65 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,20,653.95 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 13,318.16 करोड़ रुपये घटकर 3,78,098.62 करोड़ रुपये रह गई।

यह भी पढ़ें- बंपर कमाई के लिए 20 रुपये के इस स्टॉक पर लगा सकते हैं दांव, मिलेगा 145% तक का रिटर्न, एक्सपर्ट ने कहा- खरीद लो

कौन कितने स्थान पर
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular