HomeShare Marketसुजलॉन एनर्जी जैसा कोई नहीं! एक्सपर्ट बोले 40 रुपये तक जाएगा भाव,...

सुजलॉन एनर्जी जैसा कोई नहीं! एक्सपर्ट बोले 40 रुपये तक जाएगा भाव, 7 महीने में 350% का रिटर्न

ऐप पर पढ़ें

मार्च 2023 में सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy Limited) के एक शेयर का भाव 7.05 रुपये के लेवल पर था। इस मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 350 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एनएसई में आज कंपनी के शेयर 32.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए थे। हालांकि, बाजार बंद होने के समय सुजलॉन एनर्जी के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि इस समय सुजलॉन एनर्जी के शेयरों पर दांव लगाना सही रहेगा या नहीं? 

जेपी ग्रुप को लेकर अरसे बाद आई कोई अच्छी खबर, शेयरों की मची लूट, 14% बढ़ा भाव

40 रुपये तक जाएगा भाव! (Suzlon Energy Limited Target price)

स्टॉक मार्केट से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में तेजी का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। एक्सपर्ट्स कंपनी के कर्ज लौटाने वाले प्लान को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। साथ ही कंपनी के पास अच्छा खासा काम है। इन्हीं दोनों कारणों की वजह से एक्सपर्ट्स सुजलॉन एनर्जी के शेयरों को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं। 

1 शेयर पर 6 बोनस शेयर देने जा रही है कंपनी, अपर सर्किट पर शेयर

एक्सपर्ट्स का कहना है कि 35 रुपये के लेवल कंपनी के शेयर रुकावट महसूस कर रहे हैं। लेकिन अगर ये उसको क्रॉस करने में सफल रहे तो स्टॉक 40 रुपये के लेवल तक आने वाले समय में जा सकते हैं। हालांकि, स्टॉप लॉस 25 रुपये प्रति शेयर रखना है। बता दें, सितंबर तिमाही के नतीजे अभी तक आए नहीं हैं। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि 2 नवंबर 2023 को क्वार्टर रिजल्ट जारी किए जाएंगे। 

पहली तिमाही कैसी रही? (Suzlon Energy Limited Result 2023)

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सुजलॉन एनर्जी का नेट प्रॉफिट 101 करोड़ रुपये था। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 2433.33 करोड़ रुपये था। यानी सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट में 96 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, अप्रैल से जून तक सुजलॉन का रेवन्यू 1347.52 करोड़ रुपये रहा था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular