HomeShare Marketसुजलॉन एनर्जी की थमी उड़ान, 2 दिन में 29 पर्सेंट से अधिक...

सुजलॉन एनर्जी की थमी उड़ान, 2 दिन में 29 पर्सेंट से अधिक उछलने के बाद धड़ाम

Suzlon Share Price Today: सुजलॉन एनर्जी में दो दिन से जारी तेजी आज मार्केट ओपन होने के चंद मिनट बाद ही थम गई। बीएसई पर दिन के हाई स्तर 12 रुपये पहुंचने के बाद यह 9.75 रुपये के लो पर आ गया। 10 बजे के करीब यह 4 फीसद से अधिक टूट कर 10.13 रुपये पर आ गया।

बता दें आज की गिरावट से पहले चार्ट पर निगेटिव बुक वैल्यू के बावजूद पिछले एक हफ्ते में ही सुजलॉन एनर्जी के शेयर 40 फीसद से अधिक उछल चुके हैं। बीएसई पर यह एनर्जी स्टॉक मंगलवार सुबह  7 फीसद से ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा था। पिछले एक महीने में यह 53 फीसद चढ़ चुका है और कुछ एक्सपर्ट्स को इसके 12 रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है और यह इसपर पहुंच गया।

कभी एक शेयर का मूल्य 2,130.65 रुपये था

बता दें 11 जनवरी 2008 को सुजलॉन एनर्जी के एक शेयर का मूल्य 2,130.65 रुपये था। पवन ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाली इस कंपनी के शेयर 17 जनवरी 2020 को 2.50 रुपये तक आ गए। 19 अगस्त 2022 को यह 7.70 रुपये पर था। अब यह स्टॉक तेजी के ट्रैक पर है। 


पिछले एक साल में इसने 88 और 3 साल में 258 फीसद रिटर्न दिया है। जून 2022 की तिमाही में सुजलॉन एनर्जी के शेयरों विदेशी निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। जबकि, प्रमोटर्स की हिस्सेदारी कम हुई है। इसके अलावा घरेलू निवेशकों और म्युचुअल फंडों ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। 

यह स्टॉक पिछले 2 दिनों से बढ़ रहा है और इस अवधि में 29.4% रिटर्न बढ़ा है। सुजलॉन एनर्जी 5 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन की चलती औसत से ऊपर कारोबार कर रही है। अक्षय ऊर्जा में 5.84% की वृद्धि हुई है।  05 सितंबर को 26.36 करोड़ की डिलीवरी वॉल्यूम 5-दिवसीय औसत डिलीवरी वॉल्यूम के मुकाबले 550.33% बढ़ गया है।  5 दिन के औसत कारोबार मूल्य के 2% के आधार पर स्टॉक 4.36 करोड़ रुपये के व्यापार के आकार के लिए पर्याप्त तरल है।

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular