HomeShare Marketसीएनजी और पीएनजी आज से सस्ती, मुंबई के लोगों को मिली बड़ी...

सीएनजी और पीएनजी आज से सस्ती, मुंबई के लोगों को मिली बड़ी राहत

पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के बीच मुंबईवासियों के लिए कुछ राहत की खबर आई है। गैस वितरण कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी के खुदरा मूल्य में छह रुपये प्रति किलो और पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस (पीएनजी) में 3.50 रुपये घन मीटर कम करने की घोषणा की है। नयी कीमतें  आज यानी शुक्रवार यानी 1 अप्रैल 2022 से प्रभावी हो गई हैं।

 

यह कमी तब की गई है जब केंद्र सरकार ने वैश्विक स्तर पर ईंधन के दाम में आई तेजी के बीच प्राकृतिक गैस के दाम एक अप्रैल से बढ़ाकर दोगुना से अधिक कर दिए हैं। एमजीएल ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि राज्य सरकार ने एक अप्रैल से प्राकृतिक गैस पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को 13.5 प्रतिशत से घटाकर तीन प्रतिशत करने का फैसला किया है।

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें: एलपीजी सिलेंडर आज से 250 रुपये महंगा, चेक करें अपने शहर का रेट

इस निर्णय के साथ मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में सीएनजी का खुदरा मूल्य 60 रुपये प्रति किलो और घरेलू पीएनजी की खुदरी कीमत 36 रुपये घन मीटर हो जायेगी। केंद्र सरकार द्वारा उत्पादकों के लिए मूल्य वृद्धि पर, एमजीएल के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी नियत समय में आपूर्ति की कीमतों में भारी वृद्धि के प्रभाव का मूल्यांकन करेगी और उसके अनुसार अपनी खुदरा कीमतों में संशोधन करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular