HomeShare Marketसिलाई मशीन बनाने वाली कंपनी पर बिग बुल का था आखिरी दांव?...

सिलाई मशीन बनाने वाली कंपनी पर बिग बुल का था आखिरी दांव? रॉकेट की तरह भागा शेयर

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार गुलजार नजर आया। इस दौरान कई ऐसे स्टॉक्स थे जिनमें रॉकेट की तरह तेजी देखी गई। ऐसा ही एक स्टॉक सिंगर इंडिया का था। हालांकि, सिंगर इंडिया के स्टॉक में तेजी की वजह दिवंगत बिग बुल राकेश झुनझुनवाला से जुड़ी एक खबर है। 

आखिरी डील: दरअसल, बीते रविवार को शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया था। बिजनेस टुडे में मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि झुनझुनवाला की फर्म Rare Enterprises ने ब्लक डील के जरिए कंपनी में 10 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी खरीदी है। दावे के मुताबिक सिंगर इंडिया को झुनझुनवाला का आखिरी निवेश फैसला बताया जा रहा है।

शेयर में बड़ी बढ़त: जब मंगलवार को ट्रेडिंग शुरू हुई तो सिंगर इंडिया के स्टॉक रॉकेट की तरह भागने लगे। कारोबार के अंत में स्टॉक का भाव 69.15 रुपये पर बंद हुआ। यह एक दिन पहले के मुकाबले 19.95% चढ़कर बंद हुआ। मार्केट कैपिटल 371.44 करोड़ रुपये है। कंपनी के शेयर की कीमत पिछले एक साल में 12 अगस्त 2022 तक 4.6 फीसदी बढ़ी है।

ये पढ़ें-झुनझुनवाला के निधन के बाद पहली बार हुई ट्रेडिंग, बिग बुल के दांव वाले स्टॉक्स का ये रहा हाल

बता दें कि कंपनी सिलाई मशीनों के व्यापार या निर्माण, संबंधित सामान और घरेलू उपकरणों के व्यापार में लगी हुई है। हाल ही में, सिंगर इंडिया ने 243 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 96 लाख रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 28 लाख रुपये था। इसी अवधि के दौरान शुद्ध बिक्री भी लगभग 50 प्रतिशत बढ़कर 109.53 करोड़ रुपये हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular