HomeShare Marketसिर्फ 5 दिन में 22% चढ़ा ये केमिकल स्टॉक, दिग्गज निवेशक ने...

सिर्फ 5 दिन में 22% चढ़ा ये केमिकल स्टॉक, दिग्गज निवेशक ने भी लगाया है दांव

Fineotex Chemical: भारतीय शेयर बाजार में मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले स्टॉक्स की कमी नहीं है। बीते एक साल में कई ऐसे केमिकल स्टॉक्स भी हैं जिन्होंने निवेशकों को मालामाल किया है। इनमें से एक स्टॉक Fineotex Chemical का है। इस स्टॉक ने एक साल के भीतर 200 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे दिया है। बीते कुछ दिनों से इस स्टॉक का परफॉर्मेंस चौंकाने वाला है। 

5 दिन में कितना रिटर्न: शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बीएसई पर फाइनोटेक्स केमिकल के शेयरों में 5% से अधिक की तेजी आई और 331.90 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। सिर्फ पिछले पांच कारोबारी सत्रों में स्टॉक ने लगभग 22% रिटर्न दिया है। स्टॉक ने एक साल की अवधि में 200% से अधिक की छलांग लगाई है। वहीं, सिर्फ 2022 में अब तक केमिकल स्टॉक 135% से अधिक उछल गया है।

कंपनी के बारे में: आपको बता दें कि Fineotex Chemical एक लिस्टेड कंपनी है जो भारत और मलेशिया में 1979 से टेक्सटाइल केमिकल्स और ऑक्जिलरीज का उत्पादन करती है। यह समूह कपड़ा, निर्माण, जल-उपचार, उर्वरक, चमड़ा और पेंट उद्योग के लिए केमिकल  निर्माताओं में से एक है। Fineotex दुनिया भर के ग्राहकों को टेक्सटाइल प्रोसेसिंग के लिए प्रीट्रीटमेंट प्रोसेस, डाइंग प्रोसेस, प्रिंटिंग प्रोसेस और फिनिशिंग प्रोसेस के लिए उत्पादों की पूरी रेंज बनाती और मुहैया कराती है। 

Fineotex ग्रुप की स्थापना 1979 में सुरेंद्र टिब्रेवाला ने की थी। इसको 2007 में एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी के रूप में शामिल किया गया था। कंपनी मार्च 2011 में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हुई और जनवरी 2015 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हुई।

दिग्गज निवेशक का भी लगा है दांव: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पास जून 2022 तक Fineotex केमिकल के स्टॉक में 21,42,534 इक्विटी शेयर या 41.93% हिस्सेदारी है। ट्रेंडलाइन के अनुसार आशीष कचोलिया के पास सार्वजनिक रूप से 1,919 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति वाले 38 शेयर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular