HomeShare Marketसिर्फ 390 दिन की FD पर मिलेगा करीब 8% का ब्याज, बैंक...

सिर्फ 390 दिन की FD पर मिलेगा करीब 8% का ब्याज, बैंक ने किया ब्याज दरों में इजाफे का ऐलान

ऐप पर पढ़ें

Fixed deposits: यदि आप निकट भविष्य में अपनी जमा पूंजी को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। प्राइवेट सेक्टर के बड़े लेंडर कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों को 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है। ब्याज दरों में इजाफे के बाद बैंक 390 दिन की एफडी पर अपने जनरल कस्टमर्स को 7.20 पर्सेंट जबकि अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.70 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 6 अप्रैल से लागू हैं।

यह भी पढ़ें- 112 साल पुराने सरकारी बैंक के करोड़ों ग्राहकों की मौज, सिर्फ 1 साल की FD पर मिलेगा 7.25% का ब्याज

बैंक के बढ़े हुए नए एफडी रेट्स
ब्याज दरों में इस इजाफे के बाद बैंक अपने ग्राहकों को 7 दिन से 14 दिन की एफडी पर 2.75 पर्सेंट, 15 दिन से 30 दिन की एफडी पर 3 पर्सेंट, 31 दिन से 45 दिन की एफडी पर 3.25 पर्सेंट और 46 दिन से 90 दिन की एफडी पर 3.50 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। वहीं बैंक 91 दिन से 120 दिन की एफडी पर 4 पर्सेंट, 121 दिन से 179 दिन की एफडी पर 4.25 पर्सेंट, 180 दिन की एफडी पर 6.50 पर्सेंट और 181 दिन से 269 दिन की एफडी पर 6 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है।

यह भी पढ़ें- 11वीं बार डिविडेंड देने जा रही यह कंपनी, हर शेयर पर मिलेगा ₹18 का मुनाफा, इस दिन है रिकॉर्ड डेट

यहां मिल रहा 7.20 पर्सेंट का ब्याज
दूसरी ओर बैंक 271 दिन से 363 दिन की एफडी पर 6 पर्सेंट, 364 दिन की एफडी पर 6.25 पर्सेंट, 365 दिन से 389 दिन की एफडी पर 7 पर्सेंट और 390 दिन से लेकर 2 साल से कम की एफडी पर 7.20 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। वहीं बैंक 2 साल से लेकर 3 साल से कम की एफडी पर 7 पर्सेंट, 3 साल से ऊपर और 4 साल से कम की एफडी पर 6.50 पर्सेंट, 4 साल से ऊपर और 5 साल से कम की एफडी पर 6.25 पर्सेंट और 5 साल से ऊपर और 10 साल तक की एफडी पर 6.20 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular