HomeShare Marketसिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी के IPO पर लगाया है दांव? ऐसे चेक करें...

सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी के IPO पर लगाया है दांव? ऐसे चेक करें अपना अलॉटमेंट 

सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी (Syrma SGS Technolgy IPO) का आईपीओ आखिरी दिन 32.61 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 209 रुपये से 220 रुपये तक था। सिरमा टेक्नोलॉजी ने 252 करोड़ रुपये एंकर इंवेस्टमेंट के जरिए इक्टठा किया था। सिरमा केआईपीओ पर दांव लगाने वालों की निगाह अब शेयरों के अलॉटमेंट पर टिकी हुई हैं। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 23 अगस्त को होना है। आइए जानते हैं कि कैसे कोई अपना अलॉटमेंट चेक कर सकता है? क्या है उसका प्रोसेस – 

यह भी पढ़ेंः निवेशकों के लिए खुशखबरी, 24 अगस्त को खुल रहा है इस कंपनी का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP सबकुछ

ऐसे चेक करें अपना अलॉटमेंट 

कोई भी निवेशक कंपनी की वेबसाइट के जरिए या फिर बीएसई की वेबसाइट के जरिए अपना अलॉटमेंट चेक कर सकता है। निवेशक इस एड्रेस- https://linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html के जरिए भी अपनी अलॉटमेंट देख सकते हैं। इस लिंक को ओपन करने के बाद निवेशक से सिर्फ पैन डीटेल्स मांगा जाएगा। इसके अलावा इंवेस्टर्स https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाकर भी अपना अलॉटमेंट देख सकते हैं। बता दें, अगर शेयरों का अलॉटमेंट 23 अगस्त को हुआ तब निवशकों को 25 अगस्त को इसे क्रेडिट किया जाएगा।  

ग्रे मार्केट में क्या है हाल? 

आज ग्रे मार्केट में सिरमा एसजीएस टेक के शेयर 48 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी के शेयर इस शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 को बीएसई और एनएसई लिस्ट हो सकती है। सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी कंपनी की स्ठापना 2004 में किया गया था। कंपनी टीवीएस मोटर्स, एओ स्मिथ इंडिया वाटर प्रोडक्ट, यूरेका फोर्ब्स जैसी कंपनियों को अपनी सर्विसेज देती है। कंपनी के पास हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक जैसे राज्यों में 11 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। 

स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट 

RELATED ARTICLES

Most Popular