Syrma SGS Technolgy Listing Price: सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी (Syrma SGS Technolgy IPO) की आज शेयर बाजार में लिस्टिंग होने जा रही है। प्री-ओपन में ही यह 20.45 फीसद ऊपर 265.00 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का आईपीओ आखिरी दिन 32.61 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 209 रुपये से 220 रुपये तक था। सिरमा टेक्नोलॉजी ने 252 करोड़ रुपये एंकर इंवेस्टमेंट के जरिए इक्टठा किया था।
सिरमा एसजीएस का IPO 12 अगस्त को ओपन हुआ और 18 अगस्त को इसका सब्सक्रिप्शन बंद हुआ है। कंपनी का आईपीओ 32.61 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इस पब्लिक इश्यू का रिटेल कोटा 5.53 गुना सब्सक्राइब हुआ।