ऐप पर पढ़ें
Gold Price Today 2 May 2023: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजारों (Bullion Markets) में आज सोने-चांदी (Gold-Silver Price Today) की चमक बढ़ गई है। शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले 14 से 24 कैरेट तक का सोना महंगा हो गया है। जबकि, चांदी भाव बढ़ने से यह एक बार फिर 74000 के पार चली गई है। 24 कैरेट सोना अब अपने ऑल टाइम हाई से 757 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। सर्राफा बाजारों में 5 अप्रैल 2023 को 24 कैरेट सोना ऑल टाइम हाई 60977 रुपये पर पहुंच गया था। हालांकि, एमसीएक्स पर गोल्ड ₹61,371 का एक नया ऑल टाइम हाई बनाया था।
शादियों के सीजन में 1600 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट
आईबीजेए पर आज 24 कैरेट सोना शुक्रवार के बंद भाव 60168 रुपये प्रति 10 ग्राम से 52 रुपये महंगा होकर 60220 रुपये के रेट से खुला। इसके अलावा आज चांदी के रेट में 365 रुपये प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई है। बुलियन मार्केट में आज चांदी 74233 रुपये प्रति किलो के भाव से खुली। सोने-चांदी के इस रेट पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है।
धातु लेटेस्ट रेट रुपये प्रति 10 ग्राम 3 फीसद जीएसटी बाजार भाव ज्वेलर के मुनाफा के बाद रेट
Gold 999 (24 कैरेट) 60220 1806.6 62,026.60 68,229.26
Gold 995 (23 कैरेट) 59979 1799.37 61,778.37 67,956.21
Gold 916 (22 कैरेट) 55162 1654.86 56,816.86 62,498.55
Gold 750 (18 कैरेट) 45165 1354.95 46,519.95 51,171.95
Gold 585 ( 14 कैरेट) 35229 1056.87 36,285.87 39,914.46
Silver 999 74233 (Rs/Kg) 2226.99 76,459.99 84,105.99