ऐप पर पढ़ें
Petrol Diesel Price 4 July 2023: सावन के पहले दिन देश में सबसे सस्ता पेट्रोल ₹84.10 और डीजल ₹79.74 प्रति लीटर है। इस रेट पर तेल पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है। इंडियन ऑयल के नए रेट के मुताबिक देश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में है। श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमत ₹113.48 है, जबकि डीजल ₹98.24 में बिक रहा है। दूसरी ओर कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा है। बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब, मणिपुर,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, केरल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु ,आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपये के पार है। पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत के बावजूद आज भी ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में डीजल 100 रुपये से ऊपर है।
बता दें सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने रोजाना की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। आज 413वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत है। घर से निकलने से पहले पेट्रोल-डीजल के रेट एक बार जरूर चेक कर लें। बता दें 21 मई 2022 को पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव हुआ था।
दूसरी ओर कच्चा तेल 75 डॉलर के नीचे है। ब्लूमबर्ग एनर्जी के मुताबिक ब्रेंट क्रूड का सितंबर वायदा भाव 74.84 डॉलर प्रति बैरल पर है। डब्ल्यूटीआई का अगस्त का वायदा अब 70.03 डॉलर प्रति बैरल पर है। कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद मार्च, 2022 में 139 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं।
यह भी पढ़ें: पैन-आधार लिंक की डेडलाइन खत्म: निष्क्रिय हो गया आपका पैन तो अब भी मौका, ऐसे कराएं एक्टिव
स्रोत: IOC