ऐप पर पढ़ें
Small-cap stock under ₹100: वन पॉइंट वन सॉल्यूशंस लिमिटेड का शेयर (One Point One Solutions Ltd) पिछले एक साल से लगातार अपने निवेशकों को मालामाल कर रहा है। कंपनी के शेयर आज गुरुवार को 16% तक चढ़कर 62.35 रुपये पर पहुंच गए। पिछले एक साल में यह मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक एनएसई पर लगभग ₹15.70 प्रति शेयर के स्तर से बढ़कर ₹63.80 प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया है। इस दौरान इसमें लगभग 300 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, ₹100 से नीचे के स्मॉल-कैप स्टॉक में अभी भी कुछ तेजी की संभावना है।
शेयरों के हाल
वन पॉइंट वन सॉल्यूशंस का शेयर प्राइस आज ₹56.10 प्रति शेयर के स्तर पर खुला था और इंट्राडे में ₹63.80 के उच्चतम स्तर को छूआ था। यह इस मल्टीबैगर स्टॉक के लिए लाइफ टाइम हाई साबित हुआ। इस नई ऊंचाई पर चढ़ने के दौरान, स्मॉल-कैप स्टॉक ने बुधवार के ₹54.15 प्रति शेयर के मुकाबले 18 प्रतिशत की इंट्राडे बढ़त दर्ज की।
₹55 वाला रेलवे का यह शेयर बना बुलेट ट्रेन, ₹190 पर पहुंचा भाव, सरकार के फैसले का असर! निवेशक गदगद
बता दें कि सालभर में स्मॉल-कैप मल्टीबैगर स्टॉक ने अपने निवेशकों को लगभग 300 प्रतिशत रिटर्न दिया है। पिछले छह महीनों में यह लगभग ₹21.70 प्रति शेयर के स्तर से बढ़कर ₹63.80 प्रति शेयर के स्तर तक पहुंच गया है, जिससे इसके शेयरधारकों को 180 प्रतिशत से अधिक रिटर्न मिला है। पिछले एक महीने में ₹100 से कम कीमत वाले इस स्मॉल-कैप स्टॉक ने अपने निवेशकों को 15 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है। यह एसएमई स्टॉक केवल एनएसई में व्यापार के लिए उपलब्ध है। इसका मार्केट कैप 1,293 करोड़ रुपये है।
नया इतिहास बनाएगा टाटा का यह शेयर! ₹900 के पार जाएगा भाव, एक्सपर्ट बोले – खरीदो, होगा मुनाफा
नोट: यह निवेश की सलाह नहीं है। यहां सिर्फ शेयर परफॉर्मेंस और एक्सपर्ट के टारगेट प्राइस के बारे में बताया गया है। अपनी सूझबूझ से ही निवेश करें।