HomeShare Marketसालभर में 175% रिटर्न देने के बाद अब रॉकेट बनेगा यह मल्टीबैगर...

सालभर में 175% रिटर्न देने के बाद अब रॉकेट बनेगा यह मल्टीबैगर स्टॉक, ₹460 पर जाएगा शेयर, एक्सपर्ट बुलिश

Multibagger stock to buy: ईज़ी ट्रिप के शेयरों (Easy Trip share price)  में पिछले हफ्ते शानदार तेजी देखी गई थी। पिछले पांच कारोबारी सत्र में ईजी ट्रिप के स्टाॅक में 6.13 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इस बीच, ब्रोकरेज हाउस इस शेयर पर बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, यह मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger stock) ₹310 से ₹315 के स्तर पर ब्रेकआउट दे सकता है। बता दें कि कंपनी के शेयर शुक्रवार को एनएसई पर 286.50 रुपये पर बंद हुए हैं। 

460 रुपये है टारगेट प्राइस
शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, ईज़ी ट्रिप शेयर की कीमत (Easy trip share) टूटने के कगार पर है और इस ब्रेकआउट स्तर से ऊपर बंद होने के बाद, यह मल्टीबैगर स्टॉक अगले 3 महीनों में 460 रुपये के स्तर तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Bank Holidays: अगले सप्ताह लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 

जीसीएल सिक्योरिटीज के वाइस चेयरमैन रवि सिंघल ने कहा, “वैश्विक मुद्रास्फीति की चिंता और कमोडिटी की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर, पोजिशनल  इंवेस्टर्स ऐसे शेयरों पर ध्यान दे रहे हैं जो इन ट्रिगर्स से कम से कम प्रभावित या लगभग अछूता हैं। ऐसे निवेशकों के लिए, टूर और ट्रैवल स्टॉक (Tour & Travel stock) बेहतर विकल्पों में से एक है।  भविष्य में ईज़ी ट्रिप शेयर की कीमत बढ़ सकती हैं।” हालांकि, जीसीएल के रवि सिंघल ने निवेशकों को स्टॉक पोस्ट-ब्रेकआउट में पोजीशन लेते समय ₹270 पर स्टॉप लॉस बनाए रखने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें- 49 रुपये से बढ़कर ₹3,010 का हुआ ये शेयर, निवेशकों के 1 लाख बन गए 61 लाख रुपये 

क्या कहना है एनालिस्ट का
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट मुदित गोयल ने कहा, “हाई रिस्क ट्रेडर्स इस मल्टीबैगर स्टॉक को ₹310 के तत्काल शॉर्ट टर्म टारगेट के लिए ₹275 पर स्टॉप लॉस बनाए रखते हुए खरीद सकते हैं। यह जल्द ही ₹340 तक जा सकता है।”
बता दें कि ईज़ी ट्रिप शेयर 2021 में मल्टीबैगर शेयरों में से एक है क्योंकि यह लगभग ₹104 से बढ़कर ₹286.50 के स्तर पर पहुंच गया। इस अवधि में लगभग 175 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 

RELATED ARTICLES

Most Popular