Stock to buy: अगर आप शेयर बाजार (Share market) में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आप गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (जीएफसीएल) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। Gujarat Fluorochemicals Limited यानी GFCL के शेयरों से आने वाले दिनों में निवेशकों को फायदा हो सकता है। दरअसल, ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड के शेयर पर बुलिश हैं और इसे खरीदने की सिफारिश की है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि कंपनी को फ्लोरोपॉलीमर की बढ़ती डिमांड से फायदा होने की संभावना है।
सालभर में मल्टीबैगर रिटर्न
गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड के शेयरों ने पिछले एक साल में अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger retrun) दिया है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 707.70 रुपये से बढ़कर 2,950 रुपये हो गई। इस अवधि में इस शेयर ने लगभग 317 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें कि कंपनी के शेयर शुक्रवार को 3.36% चढ़कर 2,950 रुपये पर बंद हुए। इस साल इस शेयर में अब तक 20 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फर्म का मार्केट कैप बढ़कर 32,050.39 करोड़ रुपये हो गया। शेयर 5 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर हैं।
यह भी पढ़ें- इस IPO में पैसे लगाने वाले लोग सालभर में बन गए करोड़पति, ₹1.22 लाख का निवेश बना ₹1 करोड़
संबंधित खबरें
3,356 रुपये है टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज हाउस ने 3,356 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक पर ‘BUY’ रेटिंग दी है। बता दें कि जीएफसीएल केमिकल सेक्टर में पसंदीदा शेयरों में से एक है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा, “हम FY23E में PTFE के लिए 5 प्रतिशत मूल्य वृद्धि का कारक हैं। यदि हम 15 प्रतिशत की वृद्धि मानते हैं, तो PTFE राजस्व अनुमान 1.5 बिलियन रुपये अधिक होगा, जो कि बड़े पैमाने पर EBITDA में प्रवाहित होगा।”
यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की इस दिवालिया कंपनी के शेयर पहुंचे 22 रुपये के पार, एक खबर के बाद शेयर खरीदने की मची होड़
यह नोट किया गया कि जीएफसीएल एफकेएम की क्षमता 2.4ktpa से 4.8ktpa और PVDF को 1.2ktpa से 2.4ktpa तक बढ़ाने की प्रक्रिया में है। ब्रोकरेज फर्म को भी उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2013 में नए फ्लोरोपॉलीमर राजस्व में अधिक वाॅल्यूम में तेजी से वृद्धि होगी।