ऐप पर पढ़ें
सहारा ग्रुप (Sahara grup) के संस्थापक सुब्रत रॉय (Subrata Roy) सहारा का लम्बी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। मुंबई में एक हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा। बता दें, सुब्रत रॉय 75 वर्ष के थे।
सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को अररिया बिहार में था। उन्होंने गोरखपुर के सरकारी टेक्निकल इंस्टीट्यूट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उन्होंने अपने बिजनेस की शुरुआत गोरखपुर से ही की थी।
1992 में सहारा ग्रुप ने राष्ट्रीय सहारा नाम का न्यू पेपर निकाला। साथ ही कंपनी ने ‘सहारा टीवी’ नाम से अपना टीवी चैनल भी लॉन्च किया था। बता दें, कंपनी मीडिया से लेकर रियल एस्टेट, फाइनेंस सहित कई सेक्टर में काम कर रही है।