HomeShare Marketसरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेलों के भाव औंधेमुंह गिरे

सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेलों के भाव औंधेमुंह गिरे

दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन तथा बिनौला, सीपीओ एवं पामोलीन तेल सहित सभी तेल- तिलहनों के दाम में गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट विदेशी बाजारों की वजह से आई। 

पाकिस्तान के पास केवल पांच दिनों का डीजल भंडार, बैंकों ने तेल कंपनियों को लोन देने से किया इनकार

 बाजार सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में 5.5 फीसद की गिरावट आई, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में लगभग 1.25 फीसद की गिरावट है। विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख से स्थानीय बाजार में मंदी का रुख कायम हो गया और लगभग सभी खाद्य तेल-तिलहनों के भाव हानि दर्शाते बंद हुए।

 

सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन डीगम और सीपीओ जैसे आयातित तेल के मुकाबले देशी तेल सस्ते हैं और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण सूरजमुखी की आपूर्ति प्रभावित है। ऐसे में मूंगफली और सरसों तेल की मांग होने के बावजूद विदेशी बाजारों की गिरावट से चौतरफा नुकसान का रुख कायम हो गया। खाद्य तेल संगठन एसईए के अनुसार, भारत आमतौर पर प्रतिमाह लगभग 1.75-2 लाख टन सूरजमुखी तेल का आयात करता है।
    

दिल्ली में थोक भाव इस प्रकार रहे-  (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

  •      सरसों तिलहन – 7,625-7,650 (42 फीसद कंडीशन का भाव) रुपये।
  •      मूंगफली – 6,800 – 6,895 रुपये।
  •      मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,850 रुपये।
  •      मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,625 – 2,815 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों तेल दादरी- 16,100 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सरसों पक्की घानी- 2,475-2,575 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों कच्ची घानी- 2,525-2,625 रुपये प्रति टिन।
  •      तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 17,000 रुपये।
  •      सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,600 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 15,600।
  •      सीपीओ एक्स-कांडला- 15,000 रुपये।
  •      बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,200 रुपये।
  •      पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 16,450 रुपये।
  •      पामोलिन एक्स- कांडला- 15,250 रुपये (बिना जीएसटी के)।
  •      सोयाबीन दाना – 7,750-7,600 रुपये।
  •      सोयाबीन लूज 7,300-7,400 रुपये।
  •      मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।
  • RELATED ARTICLES

    Most Popular