ऐप पर पढ़ें
टोरेंट पावर के शेयर (Torrent Power Share) आज एक रिपोर्ट के बाद फोकस में हैं। कंपनी के शेयरों में आज तगड़ी तेजी है। Torrent Power के शेयर आज 4.37% चढ़कर 542.70 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। शेयरों में यह तेजी एक खबर के बाद आई है, जिसमें कहा गया है कि बिजली प्रोड्यूसर ने गर्मियों में प्रत्याशित रिकॉर्ड मांग को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा मांगी गई 1,100 मेगावाट गैस-आधारित बिजली सप्लाई के लिए सबसे कम बोली लगाने वाले के रूप में उभरा है।
रिलायंस को भी पछाड़ा
सोमवार को रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि टोरेंट पावर ने गुजरात में अपनी दो गैस आधारित परियोजनाओं से अप्रैल और मई में 45 दिनों के लिए 770-मेगावाट की आपूर्ति को 13.70 रुपये प्रति यूनिट मूल्य की बोली लगाई है। वहीं, उत्तराखंड स्थित गामा इंफ्राप्रॉप ने 14.9 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगाई, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 1010 मेगावाट की आपूर्ति के लिए 20.5 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगाई है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- खत्म नहीं हो रही अनिल अंबानी की मुश्किल, फिर रद्द हुई कंपनी की नीलामी, शेयरों में आई तूफानी तेजी
कंपनी के शेयरों का हाल
बीएसई पर टोरेंट पावर का स्टॉक 519.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 2.35% चढ़कर 532.10 रुपये पर पहुंच गया। दो सत्रों के बाद शेयर में तेजी आई है। बीएसई पर फर्म का मार्केट कैप बढ़कर 25,573 करोड़ रुपये हो गया। शेयर ने 22 अगस्त, 2022 को 52 सप्ताह के उच्च स्तर 609.90 रुपये और 19 मई, 2022 को 416 रुपये के 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया।