HomeShare Marketसरकार के फैसले के बाद फिर बदली कंपनी की किस्मत, शेयरों की...

सरकार के फैसले के बाद फिर बदली कंपनी की किस्मत, शेयरों की कीमतों में तगड़ी उछाल; खरीदेन और बेचने को लेकर एक्सपर्ट दे रहे हैं ये सलाह 

Multibagger Stocks: भारत सरकार की तरफ से जब से इथेनाॅल ब्लेंडिंग के लक्ष्य को बढ़ाया गया है उसके बाद से ही बलरामपुर चीनी के शेयरों में तगड़ी उछाल देखी जा रही है। साल 2021 में यह एक मल्टीबैगर स्टाॅक था। अभी हाल ही में कंपनी का स्टाॅक्स 440 रुपये प्रति शेयर के भाव से रिकवर करते हुए 515 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गया था। ऐसे में एक निवेशक के नजरिए से देखें तो क्या इसमें निवेश करना फायदेमंद रहेगा? 

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट

एक्सपर्ट के अनुसार अगर हम चार्ट पैटर्न को देखें तो रूख सकारात्मक दिखा रहा है। यानी भले ही यह उच्चतम स्तर तक पहुंच गया हो लेकिन अब भी इसमें संभावना देखी जा रही है। प्राॅफिट मार्ट सिक्योरिटिज के अविनाश कहते हैं, ‘मौजूदा समय इथेनाॅल ब्लेंडिंग का लक्ष्य 20-23% रखा गया है। मौजूदा समय में यह 8-9% ही है। नई इथेनाॅल पाॅलिसी शुगर कंपनियों के लिए एक नया जरिया बन गया है जिससे मुनाफा कमाया जा सकता है।’ 

यह भी पढ़ेँः 29 रुपये से 200 के पार पहुंचा टाटा ग्रुप का यह शेयर, 2 साल से कम में दिया ताबड़तोड़ रिटर्न

अविनाश आगे कहते हैं कि बलरामपुर चीनी मिल्स की मौजूदगी रेफ्रीजरेटर, एसी जैसे उत्पादों में गैस सप्लाई वाले सेक्टर में भी है। अगले कुछ महीनों में इन उत्पादों की बिक्री में इजाफा देखा जाएगा। जिसका असर हमें कंपनी के बिजनेस पर भी साफ दिखेगा। अविनाश कहते हैं कि बलरामपुर चीनी मिल्स की मौजूदगी ऑटो सेक्टर में भी है। ये नाॅयलाॅन टायर्स का उत्पादन करते हैं। इन तीन बिजनेस को अगर हम देखें तो कंपनी को मुनाफा बनाते हुए दिखाई दे रही है। 

SMC ग्लोबल सिक्योरिटी के मुदीत गोयल कहते हैं, ‘बलरामपुर चीनी शेयर्स नई ऊंचाई तक पहुंच गये थे। हालांकि इसके बावजूद कंपनी का रूख पाॅजिटिव दिखाई दे रहा है। अभी अनुमान है कि एक शेयर का भाव 525 रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि, गिरावट का लक्ष्य 440 रुपये रखना चाहिए।’ बता दें, 2021 में कंपनी एक मल्टीबैगर स्टाॅक थी। तब कंपनी के एक शेयर की कीमत 203 रुपये से बढ़कर 477 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गई थी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular