HomeShare Marketसरकार के एक फैसले से रॉकेट बना 3 रुपये का शेयर, खरीदने...

सरकार के एक फैसले से रॉकेट बना 3 रुपये का शेयर, खरीदने की लगी होड़

शेयर बाजार में कई ऐसे पेनी स्टॉक्स हैं जिनकी कीमत 5 रुपये से भी कम है। ऐसा ही एक स्टॉक Vikas Ecotech का है। यह स्टॉक रॉकेट की तरह आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार के एक फैसले के बाद इस पेनी स्टॉक को बूस्ट मिला है। बुधवार के कारोबार में स्टॉक 3.43 रुपये के उच्चतम स्तर तक गया। आइए जान लेते हैं सरकार का फैसला और स्टॉक का कैसा रहा है परफॉर्मेंस। 

क्या कहना है कंपनी का: दरअसल,  विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) से Vikas Ecotech के आंतरिक अनुसंधान और विकास (R&D) को मान्यता मिली है। Vikas Ecotech ने भारतीय स्टॉक मार्केट एक्सचेंजों को डीएसआईआर मान्यता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत की डीएसआईआर की इन-हाउस मान्यता होना गर्व की बात है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंपनी की आरएंडडी क्षमताओं का विस्तार करेगा। 

Vikas Ecotech के मुताबिक डीएसआईआर मान्यता कंपनी को ‘इन-हाउस आर एंड डी सेंटर’ का दर्जा प्रदान करने में मदद करेगी जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार से संबंधित मदद करेगी। आरएंडडी इकाई का पेटेंट भारत में है और एक अन्य देश (अमेरिका, चीन या यूरोपीय संघ) में उत्पाद को तीन साल की अवधि के लिए बिना किसी कर या शुल्क के बेचा जा सकता है।

शेयर का हाल: Vikas Ecotech के शेयर की बात करें तो 3.30 रुपये से ज्यादा पर कारोबार कर रहा है। यह एक दिन पहले के मुकाबले 1.25% या उससे ज्यादा की तेजी को दिखाता है।  31 जनवरी् के दिन स्टॉक ने 6.90 रुपये के स्तर को छु लिया था, इस लिहाज से रिकवरी देखने को मिल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular