HomeShare Marketसरकार के इस फैसले के बाद रॉकेट की स्पीड में भागा कोल...

सरकार के इस फैसले के बाद रॉकेट की स्पीड में भागा कोल इंडिया का शेयर, 217 रुपये पर जा सकता स्टाॅक

Coal India Share: सरकारी स्वामित्व वाली कोल इंडिया (Coal India) के शेयरों में आज 4 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी के शेयर अभी 4.83 फीसदी की तेजी के साथ 157.25 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। दरअसल, यह तेजी कोयला मंत्रालय के एक बयान के बाद आई है जिसमें 100 से अधिक बंद खदानों के निजीकरण की बात कही गई है। 

क्या कहा कोयला मंत्रालय ने
कोयला मंत्रालय के मुताबिक, सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. (सीआईएल) 100 बंद पड़ी खदानों को निजी क्षेत्र को सौंपने पर विचार कर रही है। ये वे खदानें हैं, जहां विभिन्न कारणों से उत्पादन रुका है। इस प्रस्ताव को लेकर कोल इंडिया ने एक बैठक भी की है। इस बैठक में एस्सेल माइनिंग, अडानी एंटरप्राइजेज, टाटा, जेएसडब्ल्यू और जेएसपीएल जैसी निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल हुईं। कंपनियों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। बता दें कि इस कदम से कोयला क्षेत्र की आय में वृद्धि होगी और भारतीय अर्थव्यवस्था में ईंधन की बढ़ती मांग को पूरा किया जाएगा।

कोल इंडिया के शेयरों का हाल
कोल इंडिया 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर लेकिन 5 दिन, 20 दिन, 50 दिन और 100 दिन मूविंग एवरेज से कम पर कारोबार कर रहा है। एक साल में शेयर में 0.26 फीसदी की गिरावट आई है लेकिन इस साल की शुरुआत से 6.78 फीसदी की तेजी आई है। बीएसई पर फर्म का मार्केट कैप बढ़कर 96,569 करोड़ रुपये हो गया। 

एक्सपर्ट हैं बुलिश
मोतीलाल ओसवाल ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में कोल इंडिया के शेयरों को लेकर पॉजिटिव नजर आए। ब्रोकरेज फर्म के मुताबकि, सरकारी कंपनी का यह शेयर 217 रुपये तक पहुंच सकता है। वहीं, शेयरखान भी कोल इंडिया के शेयरों को लेकर आशावादी हैं। शेयरखान के 17 फरवरी, 2022 की शोध रिपोर्ट के मुताबिक, कोल इंडिया के शेयरों को खरीदा जा सकता है, इसका टारगेट प्राइस 190 रुपये है।

RELATED ARTICLES

Most Popular