HomeShare Marketसरकार की इस पेंशन स्कीम की डिमांड, केंद्रीय कर्मचारियों में निवेश की...

सरकार की इस पेंशन स्कीम की डिमांड, केंद्रीय कर्मचारियों में निवेश की होड़

पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) की तरफ से संचालित दो प्रमुख पेंशन योजनाओं से जुड़ने वाले अंशधारकों की संख्या फरवरी के अंत तक सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 5.07 करोड़ से अधिक हो गई। 

कितने लोग जुड़ चुके: पीएफआरडीए ने कहा कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं में शामिल अंशधारकों की संख्या फरवरी, 2022 के अंत तक बढ़कर 5 करोड़ 7.23 लाख हो गई। पीएफआरडीए के मुताबिक, फरवरी, 2021 के अंत में यह संख्या 4 करोड़ 14.70 लाख थी। इस तरह पेंशन योजनाओं में शामिल लोगों की संख्या एक साल पहले की तुलना में 22.31 प्रतिशत बढ़ी है।

एनपीएस और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत प्रबंधन वाली कुल परिसंपत्तियां भी 28.21 प्रतिशत बढ़कर 7,17,467 करोड़ रुपये हो गईं।

ये पढ़ें-दिवालिया फर्म की किस्मत बदलेगी Tata की कंपनी, बढ़ी शेयर की खरीदारी

केंद्रीय कर्मचारियों में डिमांड: पेंशन नियामक के मुताबिक, एनपीएस में शामिल केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या फरवरी अंत तक करीब पांच प्रतिशत की वृद्धि के साथ 22.75 लाख हो गई। वहीं राज्य सरकारों के कर्मचारियों की संख्या 9.22 प्रतिशत बढ़कर 55.44 लाख हो चुकी है।

अगर कॉरपोरेट जगत की बात करें, तो एनपीएस में शामिल होने वाले कर्मचारियों की संख्या फरवरी, 2022 के अंत तक 25 प्रतिशत की तीव्र बढ़त के साथ 13.80 लाख पर पहुंच गई। इसके साथ ही अटल पेंशन योजना में पंजीकृत होने वाले लोगों की संख्या फरवरी के अंत तक 29 प्रतिशत बढ़कर 3.52 करोड़ हो गई।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular