ऐप पर पढ़ें
Bonus Share: बोनस शेयर बांटने वाली कंपनियों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC Share) ने बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी योग्य निवेशकों को 1 शेयर बोनस देने का फैसला किया है। बता दें, शुक्रवार को कंपनी के एक शेयर की कीमत 263 रुपये थी।
बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भाग रहा है यह स्टॉक, 725 रुपये तक जाएगा भाव, एक्सपर्ट बुलिश
रिकॉर्ड डेट का नहीं हुआ ऐलान
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शेयरधारकों को 1:4 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यानी हर 4 शेयर पर योग्य निवेशकों को एक बोनस शेयर दिया जाएगा। कंपनी ने इसके रिकॉर्ड डेट का ऐलान अभी नहीं किया है। बता दें, कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए फाइनल डिविडेंड की घोषणा को टालने का भी फैसला किया है।
डिफेंस स्टॉक ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का किया ऐलान, कीमत 100 रुपये से कम
तिमाही नतीजे कैसे रहे
पब्लिक सेक्टर की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कन्सॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 31 प्रतिशत बढ़कर 5,982.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,579.53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। पीएफसी ने शेयर बाजार को बताया कि जून तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 21,001.44 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 18,544.04 करोड़ रुपये थी।