HomeShare Marketसनसनीखेज: क्या Paytm चीन को शेयर कर रहा था डेटा? सामने आई...

सनसनीखेज: क्या Paytm चीन को शेयर कर रहा था डेटा? सामने आई ये बड़ी बात, जानिए कंपनी ने क्या कहा

Paytm News: लगता है पेटीएम के बुरे दिन शुरू हो गए हैं, कंपनी पर मुसीबतों का सैलाब आ गया है। कंपनी एक के बाद एक बड़ी मुसीबत में फंसती जा रही है। अब डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम पेमेंट बैंक का चाइनीज कंपनियों के साथ डेटा शेयरिंग का मामला सामने आ रहा है। दरअसल, ब्लूमबर्ग के सूत्रों के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एनुअल जांच में पाया गया कि कंपनी के सर्वर चाइना-बेस्ड फर्म के साथ जरूरी जानकारी शेयर कर रहे थे, जो इनडायरेक्टरी तौर से पेटीएम पेमेंट्स बैंक में हिस्सेदारी रखते हैं। हालांकि, पेटीएम ने इस मामले पर बयान जारी किया है और इसका खंडन किया है।

क्या है मामला
दरअसल, 11 मार्च को आरबीआई (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) को नए ग्राहक जोड़ने पर पाबंदी लगाने की बात कहीं थी। साथ ही बैंक को अपने आईटी सिस्टम की व्यापक ऑडिट कराने को भी कहा गया था। इस खबर के सामने आने बाद ब्लूमबर्ग ने सोमवार को एक सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 11 मार्च को नए ग्राहकों को लेने से इसलिए रोक दिया था क्योंकि उसने भारत के नियमों के उल्लंघन में डेटा को विदेशों में सर्वरों में फ्लो करने की अनुमति दी थी और अपने ग्राहकों को ठीक से सत्यापित नहीं किया था। 

यह भी पढ़ें- 700 रुपये के नीचे आया पेटीएम का शेयर, कंपनी ने अपने साथ-साथ निवेशकों के पैसे भी डूबो दिए

कंपनी ने क्या कहा?
हालांकि, पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि नए ग्राहकों को शामिल करने से आरबीआई की कार्रवाई चीनी संस्थाओं को डेटा लीक के कारण थी, जो फर्म में हिस्सेदारी रखते हैं और झूठे और सनसनीखेज हैं। पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने कहा, “चीनी कंपनियों को डेटा लीक होने का दावा करने वाली ब्लूमबर्ग की हालिया रिपोर्ट झूठी और सनसनीखेज है।” बता दें कि आज कंपनी के शेयर 13 पर्सेंट से अधिक गिर गए।


 

RELATED ARTICLES

Most Popular