HomeShare Marketसतर्क हो जाइए नहीं तो नौकरी के चक्कर में खाली हो जाएगा...

सतर्क हो जाइए नहीं तो नौकरी के चक्कर में खाली हो जाएगा अकाउंट, RBI ने भी किया है अलर्ट 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से लोगों को झूठी नौकरियों के ऑफर के झांसे में ना पड़ने के लिए सतर्क किया जा रहा है। फ्राॅड करने वाले लोगों की तरफ से ठगी के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने बुकलेट में कहा है, ‘हाल के वर्षों में डिजिटल भुगतान में बहुत तेजी देखने को मिली है। खासकर कोविड-19 की वजह से लगे लाॅकडाउन में इसने गति पकड़ी। लेकिन इसके साथ ही डिजिटल फ्राॅड में भी इजाफा देखना को मिला है।’ 

बता दें, सेन्ट्रल बैंक की तरफ से यह बुकलेट लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए जारी किया गया है। रिजर्व बैंक की तरफ बकायदा इसमें बताया गया है कि नौकरी के नाम पर कैसे ठगी की जारी है। आइए जानते हैं कि RBI ने क्या जानकारी साझा की है और हम कैसे बचाव कर सकते हैं- 

यह भी पढ़ेँः दूध की कीमतों 5 रुपये प्रति लीटर का इजाफा, इस कंपनी ने बढ़ाए दाम

नौकरी के नाम पर ऐसे हो रही है ऑनलाइन ठगी 

1- फ्राॅड करने वाले लोग जाॅब्स सर्च के लिए फेक वेबसाइट बना रहे हैं। जहां लोगों से रजिस्ट्रेशन के वक्त बैंक, क्रेडिट कार्ड, एटीएम से जुड़ी जानकारी मांगी जाती है। 

2- फ्राॅड करने वाले लोग फेक इंटरव्यू भी कई बार करते हैं और फिर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर जारी कर देते हैं। जिसके बाद उनकी तरफ से लैपटाॅप, ट्रेनिंग आदि का झांसा देकर पैसा मंगाया जाता है। 

ऐसे करें बचाव

1- जब भी किसी कंपनी में नौकरी के लिए ऑफर आए तब उसकी जांच परख जरूर कर लें। 

2-  ध्यान रहे है कि कोई भी कंपनी जाॅब के लिए किसी तरह का अकाउंट डीटल्स या उससे जुड़ी कौन जानकारी नहीं मांगता। 

3- जाॅब्स सर्च वेवसाइट पर किसी तरह का पेमेंट ना करें 

RELATED ARTICLES

Most Popular