विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग (WUCCL) का साबुन ‘संतूर’ बीते वित्त वर्ष 2021-22 में 2,300 करोड़ रुपये का ब्रांड बन गया है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विनीत अग्रवाल ने सोमवार को यह जानकारी दी। रोजाना उपयोग के सामान (FMCG) और लाइटिंग उत्पाद खंड में कारोबार करने वाली कंपनी की आमदनी 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में 8,634 करोड़ रुपये रही है।
पांच बाजारों में संतूर नंबर वन ब्रांड
हालांकि, चालू वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी महंगाई के दबाव को लेकर चिंतित है, लेकिन पाम तेल कीमतों में नरमी और कच्चे तेल के दाम नीचे आने से उसे अपने कारोबार में सुधार का भरोसा है। अग्रवाल ने कहा कि बेहतर मानसून और रोजगार सृजन से मांग बढ़ाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Bank Holidays: जुलाई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, महीने की शुरुआत छुट्टी से होगी, फटाफट चेक करें लिस्ट
उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘भारत में संतूर का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। यह 2,300 करोड़ रुपये का ब्रांड बन गया है। साबुन के मामले में हमारा ब्रांड दूसरे स्थान पर है।’’ उन्होंने बताया कि पांच बाजारों…..आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में संतूर पहले नंबर का ब्रांड है।