Petrol Diesel Price Today: पेट्रोलियम कंपनियों ने आज रविवार (6 मार्च) के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज भी पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर हैं, जबकि कच्चे तेल के भाव आसमान पर है। घरेलू स्तर पर लगातार तीन महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol diesel price) जस के तस है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के कारण बीते चार महीने से ईंधन के दाम नहीं बढ़े हैं। हालांकि, अब अगले 11 दिन में पेट्रोल और डीजल के दाम में 12 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: गजब का रिटर्न: इस पेनी स्टॉक ने 50,000 रुपये के निवेश को महज 6 महीने में बना दिया 4 करोड़
महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम
आज देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये (Delhi Petrol Price) बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये (Delhi Diesel Price) है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 94.14 रुपये पर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.67 रुपये और डीजल 89.79 रुपये लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल डीजल क्रमश: 101.40 रुपये और 91.43 रुपये के हिसाब के बिक रहा है।
यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल
नए रेट के मुताबिक, आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं, पेट्रोल भापेाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।
यह भी पढ़ें- कभी 30 रुपये थी इस स्टॉक की कीमत अब 29,000 रुपये के पार जाएगा शेयर, एक्सपर्ट ने खरीदने को कहा
SMS से चेक कर सकते हैं दाम
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।