HomeShare Marketसंकट के बीच अडानी के 5 शेयरों पर म्यूचुअल फंड्स ने दिखाया...

संकट के बीच अडानी के 5 शेयरों पर म्यूचुअल फंड्स ने दिखाया भरोसा, बढ़ाई हिस्सेदारी

ऐप पर पढ़ें

Adani group stocks: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी के शेयरों में 82% तक की गिरावट आई थी। उस दौरान म्यूचुअल फंड्स ने भी धड़ाधड़ अडानी के शेयर बेचने लग गए थे। हालांकि, अब जब अडानी ग्रुप लगातार अपने निवेशकों का भरोसा जीतने में लगे हुए हैं। ऐसे में एक बार फिर से निवेशक का भरोसा वापस लौटने लगा है और शेयरों में रिकवरी देखने को मिल रही है। इस बीच अडानी के शेयरों में म्यूचुअल फंड्स भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही है। 

इन शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी
एसीई एमएफ से डेटा के मुताबिक, हिंडनबर्ग रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों के कारण अडानी के शेयरों में बड़े पैमाने पर बिकवाली के बीच, म्युचुअल फंडों ने ACC लिमिटेड, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी विल्मर के शेयरों को कम कीमतों पर खरीदा है। म्युचुअल फंड (जिसमें पैसिव फंड भी शामिल हैं) ने इस  महीने में अडानी ग्रीन एनर्जी के 30,744 शेयर खरीदे  हैं। कंपनी के शेयरों में आज गुरुवार को भी 5% की तेजी है। इससे पहले बुधवार को भी इसमें 5% की तेजी थी। बता दें कि वर्तमान में यह शेयर अपने 52-सप्ताह के हाई  3,048 रुपये से 72% कम पर कारोबार कर रहा है।

ट्रेन के पहिया बनाएगी कंपनी, रेस में ये तीन कंपनी, तीनों के शेयर बने रॉकेट

अडानी पावर ने भी एमएफ द्वारा 16,731 शेयरों की खरीदारी देखी। शेयर जो 52-वीक के हाई  से आधे से अधिक हो गए हैं। इसी तरह, फंड मैनेजर्स ने अडानी ट्रांसमिशन में आई गिरावट को भी खरीद लिया, जो पीक से करीबन  78% नीचे है। अडानी विल्मर में  फंड हाउसों द्वारा 9,000 से अधिक शेयर खरीदे गए हैं। दूसरी ओर, म्युचुअल फंड्स ने अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, अडानी टोटल गैस और अंबुजा सीमेंट्स में हिस्सेदारी घटाई है।

₹99 पर जा सकता है इस सरकारी कंपनी का शेयर, ₹2.5 का मिलेगा डिविडेंड भी, एक्सपर्ट ने कहा- खरीदो​​​​​​​

अडानी के शेयरों का हाल
अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में आज मामूली गिरावट है। अडानी पावर के शेयर 1% से अधिक गिरे हैं। अडानी पोर्ट के शेयर में मामूली तेजी है। अडानी ग्रीन के शेयर 5% तक चढ़े हैं। अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में 2% की तेजी है। अडानी टोटल गैस के शेयर 3% तक गिरे हैं। अडानी विल्मर के शेयर में 1.75% की गिरावट है। ACC लिमिटेड के शेयर में मामूली तेजी है। वहीं, अंबुजा सीमेंट के शेयर में 2.30% की तेजी है और NDTV के शेयर में 2% की गिरावट है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular