ऐप पर पढ़ें
Happy news year: साल 2024 के आगाज में अब कुछ ही घंटे ही बचे हैं। इस नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को कई राज्यों में अवकाश का दिन है। कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल भी है कि क्या एक जनवरी को शेयर बाजार में कारोबार होगा। आइए डिटेल जान लेते हैं।
शेयर बाजार बंद रहेंगे या नहीं?
एक जनवरी (सोमवार) को शेयर बाजार खुले रहेंगे। बाजार में दो दिन के वीकेंड के बाद नए साल के पहले दिन ट्रेडिंग होगी। बीएसई के अनुसार 2024 में वीकेंड को छोड़कर शेयर बाजार की 14 छुट्टियां निर्धारित हैं। जनवरी के महीने में वीकेंड के अलावा 26 जनवरी यानी शुक्रवार के दिन शेयर बाजार बंद रहेंगे। हालांकि, 20 जनवरी को बाजार में स्पेशल ट्रेडिंग भी होगी। इस ट्रेडिंग सेशन के जरिए स्टॉक एक्सचेंज डिजास्टर रिकवरी (डीआर) साइट का ट्रायल करेगा। इसका मकसद विषम परिस्थिति में बिना किसी बाधा के ट्रेडिंग को जारी रखना है।
बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे?
देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को बंद रहेंगे। यह नए साल का पहला दिन है। इस वजह से ज्यादातर बैंकों पर ताला लगेगा। जनवरी महीने में 4 रविवार है, जो साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है। इस महीने 7, 14,21 और 28 जनवरी को रविवार है। वहीं, 13 और 27 जनवरी को शनिवार का दिन है। यह महीने का दूसरा और चौथा शनिवार है। इस तरह कुल 6 साप्ताहिक अवकाश है।
-11 जनवरी को मिशनरी डे की वजह से मिजोरम में बैंक बंद हैं।
-12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती है। इस वजह से पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। -15 जनवरी को सोमवार है। इस दिन पोंगल की वजह से दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बैंक बंद हैं।
– 16 जनवरी को तुसू पूजा की वजह से बंगाल और असम में बैंक बंद रहेंगे।
-17 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती की वजह से ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद हैं।
-23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के कारण कुछ राज्यों के बैंकों में कामकाज प्रभावित हो सकता है।
-25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में स्टेट डे की वजह से बैंक बंद हैं।
-26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है और इस दिन बैंक बंद रहेंगे।
-31 जनवरी को असम में बैंक बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहने की तारीख में बदलाव होगा। क्षेत्रीय बैंक की छुट्टियां देश में अलग-अलग राज्यों और बैंकों में अलग-अलग हो सकती हैं।