HomeShare Marketशेयर मार्केट में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 558 अंक टूटा, निफ्टी में भी...

शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 558 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट, कई दिग्गज शेयर हुए धड़ाम

Stock Market Opening:  अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में 0.75 प्रतिशत की वृद्धि तथा वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच  भारतीय  शेयर बाजारों में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को BSE-NSE में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 558.59 यानी 0.94% टूटकर 58,561.13 पर ओपन हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 147.55 अंक यानी 0.84% गिरकर 17,482.25 पर खुला। 

इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर शुरुआती कारोबार में टाटा स्टील, इंफोसिह, सनफार्मा, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, HCL टेक जैसे शेयरों में तेजी रही। वहीं, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के शेयर में सबसे अधिक गिरावट देखी गई। इसके अलावा पावर ग्रिड, HDFC, कोटक बैंक, HDFC Bank, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, एशियन पेंट, टेक महिन्द्रा, भारती एयरटेल, ICICI Bank, Titan, ITC, नेस्ले, बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट रही। 

NSE के TOP गेनर्स और लूजर्स
शुरुआती कारोबार में एनएसई पर TOP 5 गेनर्स में सिप्ला, अपोलो हाॅस्पिटल, डिविज लैब, टाटा स्टील और हिन्दुस्ता यूनिलीवर के शेयर हैं। तो वहीं, लूजर्स में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, €HDFC,M&M के शेयर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular