ऐप पर पढ़ें
Share Market Update:अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार की रौनक असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। आज शेयर मार्केट की शुरुआत मजबूत रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 377 अंकों की बढ़त के साथ आज 61937 के स्तर पर खुला। जबकि, निफ्टी ने 18287 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 342 अंक चढ़कर 61903 के स्तर पर था। जबकि, निफ्टी शतक लगाकर 18281 पर पहुंच गया।
निफ्टी टॉप गेनर में आज जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, हिन्डाल्को और एचडीएफसी लाइफ जैसे स्टॉक्स थे तो टॉप लूजर की लिस्ट में टॉप 5 स्टॉक के रूप में दिविस लैब, बीपीसीएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, यूपीएल और आयशर मोटर्स।
यह भी पढ़ें: Share Market Tips: आज इन 8 शेयरों के रहेंगे ठाठ, इंट्रा डे में मुनाफा कमाने का मौका
बता दें अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बंपर उछाल के साथ बंद हुए। वॉल स्ट्रीट का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊ जोंस 1.24 फीसद उछलकर 33420 के स्तर पर बंद हुआ तो नैस्डैक 1.28 फीसद की बढ़त के साथ 12500 के स्तर पर। एसएंडपी में 1.19 फीसद की तेजी रही और यह 4158 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा।