HomeShare Marketशेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच अडानी ग्रुप के 3 स्टॉक्स...

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच अडानी ग्रुप के 3 स्टॉक्स में अपर सर्किट

ऐप पर पढ़ें

शेयर बाजार में आज भारी गिरावट के बीच अडाणी ग्रुप के 10 में से केवल 3 शेयरों में तेजी है और 7 में गिरावट है। सुबह साढ़े दस बजे तक अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 3% से ज्यादा टूट चुका था। अडाणी पोर्ट्स में करीब 0.54% की गिरावट थी और अडाणी विल्मर 2.68% नीचे था। 

वहीं ग्रुप की सीमेंट कंपनी ACC में 1% से कम और अंबुजा में 1.42 % की गिरावट थी। मीडिया कंपनी एनडीटीवी का शेयर 3.4% टूटा है। बढ़ने वाले शेयरों में अडाणी ट्रांसमिशन, ग्रीन एनर्जी और टोटल गैस है। तीनों स्टॉक्स करीब 5% ऊपर थे।

शेयर बाजार में हाहाकर, सेंसेक्स ने 700 से अधिक अंकों का लगाया गोता, अडानी के शेयरों का बुरा हाल

बता दें अमेरिका की शर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की 24 जनवरी की रिपोर्ट के बाद बुरी तरह पिटने के बाद पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में अडानी समूह के शेयरों में काफी सुधार हुआ है। यूएस बुटीक इन्वेस्टमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स के जीक्यूजी.एएक्स में $1.87 बिलियन के निवेश के बाद अडानी के शेयरों में काफी तेजी देखी गई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular