शेयर बाजार में सोमवार को जहां निवेशकों को जोरदार झटका लगा तो वहीं कुछ कंपनियों के शेयरों ने इस दौरान भी इंवेस्टर्स को निराश नहीं किया है। बाजार में भारी गिरावट के बीच कुछ कंपनियों के शेयरों उछाल देखने को मिली है। Vinyl Chemicals (India) Ltd के शेयर उन्हीं में से एक हैं जिसने सोमवार को भी शुरुआती करोबार में अच्छा रिटर्न दिया है। आज कंपनी के शेयर बीएसई में शुरुआती कारोबार में 2 प्रतिशत की उछाल के साथ 523 रुपये के लेवल पर पहुंच गए। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयरों मे 38 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बता दें, सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 1400 से अधिक अंकों की गिरावट देखने को मिली है।
सोमवार को जब शेयर बाजार खुला तो हर तरफ निराशा छाई हुई थी। लेकिन उस दौरान भी Vinyl Chemicals (India) Ltd के निवेशक शेयरों में तेजी की वजह से जश्न मना रहे थे। कंपनी के शेयर अपने आल टाइम हाई के लेवल पर चले गए पहुंच गए थे। इस साल शेयर बाजार ने जो कुछ मल्टीबैगर स्टॉक प्रोड्यूस किए हैं उनमें से यह एक है। बीते 6 महीने में कंपनी के शेयरों ने 113 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल के शुरुआत में इस शेयर पर दांव लगाने वाले निवेशकों को 120 प्रतिशत का रिटर्न मिल चुका है।
यह भी पढ़ेंः 60 पैसे के शेयर से हुई छप्परफाड़ कमाई, एक लाख के निवेश पर मिला 4.40 करोड़ रुपये का रिटर्न
कंपनी की स्थापना 1986 में हुई थी। कंपनी का मुख्यालय मुंबई है। कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4 करोड़ रुपसे बढ़कर 14.5 करोड़ रुपये के लेवल पर चला गया। वहीं कंपनी का रेवन्यू 166 करोड़ रुपये से घटकर 120.5 करोड़ रुपये के लेवल पर आ गया।
स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)