Share Market Live Update: शेयर बाजार में बुधवार की तेजी के बाद आज यानी गुरुवार को भी रौनक है। शेयर बाजार की शुरुआत आज भी जोरदार रही। सेंसेक्स और निफ्टी आज भी बढ़त के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह सवा नौ बजे 803 अंकों की बढ़त के साथ 57620 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी ने भी आज 17100 के पार कारोबार की शुरुआत की। आज प्रीओपनिंग में सुबह नौ बजे सेंसेक्स 778.5 अंकों की जबरदस्त उछाल के साथ 57,595.15 के स्तर पर था। वहीं, निफ्टी 17196 के स्तर पर।
शुरुआती कारोबार सेंसेक्स 846 अंकों के फायदे के साथ 57663 के स्तर पर था। शुरुआती कारोबर में निफ्टी 50 के 47 स्टॉक्स हरे निशान पर थे। निफ्टी 236 अंकों के साथ 17212 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, एसबीआई, विप्रो समेत सभी स्टॉक हरे निशान पर थे।
बुधवार का हाल
शेयर बाजारों में बुधवार को जोरदार तेजी आयी और बीएसई सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक चढ़कर 56,000 के स्तर के फिर पार निकल गया। रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत का सार्थक परिणाम आने की उम्मीद के बीच आईटी, बैंक और वित्तीय शेयरों में लिवाली से बाजार लाभ में रहा। कारोबारियों के अनुसार, मजबूत वैश्विक रुख से भी घरेलू बाजार को समर्थन मिला।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,039.80 अंक यानी 1.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,816.65 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 312.35 अंक यानी 1.87 प्रतिशत मजबूत होकर 16,975.35 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में करीब पांच प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर रहा। इसके अलावा एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस भी में तेजी रही।