HomeShare Marketशेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल, अडानी के शेयरों पर सुप्रीम कोर्ट...

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल, अडानी के शेयरों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का ये है असर

Share Market live @ 13:47 बजे:  सेंसेक्स अब 345 अंक टूटकर 71546 के स्तर पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 50 में करीब 149 अंकों की गिरावट है। निफ्टी अब 94 अंकों की गिरावट के साथ 21570 पर ट्रेड कर रहा है। टॉप गेनर स्टॉक्स में अडानी एनर्जी सॉल्यूशन 10 फीसद से अधिक ऊपर 1175 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अडानी टोटल गैस में 7.83 फीसद की तेजी है। बंधन बैंक करीब 6 फीसद ऊपर 256.75 रुपये पर पहुंच गया है। इसके अलावा अडानी ग्रीन, अडानी विल्मर, रेल विकास निगम, अडानी पावर, केनरा बैंक भी टॉप गेनर की लिस्ट में हैं।

12:45 बजे: सेंसेक्स अब 71500 के नीचे आ चुका है। निफ्टी भी 117 अंकों की कमजोरी के साथ 21548 के स्तर पर है। अडानी-हिंडनबर्ग केस पर सुप्रीम के फैसले का असर अडानी ग्रुप के शेयरों पर देखने को मिल रहा है। सुबह  उड़ान भर रहे अडानी ग्रुप के स्टॉक्स की रफ्तार कम हो गई है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन अब 7.52 फीसद ऊपर 1142.50 रुपये पर है। अडानी पावर अब 3.11 फीसद ऊपर 534.75 रुपय पर है, पहले 5 फीसद तक चढ़ा था। अडानी टोटल गैस करीब 6 फीसद ऊपर है। अडानी ग्रीन में 3.77 फीसद की तेजी है। अडानी एंटरप्राइजे में 2.05 और अडानी पोर्ट में केवल 1.31 फीसद की तेजी है। एसीसी (+0.46%), अंबुजा सीमेंट (+1%), एनडीटीवी (+3.77%) और अडानी विल्मर (+3.93%) भी हरे निशान पर हैं।

10:57 बजे: सेंसेक्स 339 अंक नीचे 71553 और निफ्टी 97 अंकों की कमजोरी के साथ 21568 के स्तर पर है। अडानी-हिंडनबर्ग केस पर सुप्रीम का फैसला आ चुका है। सर्वोच्च न्यायालय ने आज अपने फैसले में सेबी के एफपीआई नियमों को खत्म करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने इस प्रकरण में सेबी की जांच में हस्तक्षेप करने और एसआईटी गठित करने से भी इनकार कर दिया।

इस फैसले का असर अडानी ग्रुप के शेयरों पर देखने को मिल रहा है। कारोबार की शुरुआत में उड़ान भर रहे अडानी ग्रुप के स्टॉक्स की रफ्तार थोड़ी कम हो गई है।  अडानी पावर अब 3.16 फीसद ऊपर है, पहले 5 फीसद तक चढ़ा था। अडानी टोटल गैस करीब 9 फीसद ऊपर है। अडानी ग्रीन में 5.28 फीसद की तेजी है। अडानी एंटरप्राइजे में 4.52 और अडानी पोर्ट में 3.06 फीसद की तेजी है।अडानी एनर्जी सॉल्यूशन 12 फीसद चढ़ चुका है। एसीसी, अंबुजा सीमेंट, एनडीटीवी और अडानी विल्मर भी हरे निशान पर हैं।

10:15 बजे:  सेंसेक्स 316 अंक गिरकर 71575 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी भी 82 अंक नीचे 21583 पर आ गया है। शेयर बाजार की इस गिरावट में अडानी ग्रुप के शेयरों में जबर्दस्त तेजी है। निफ्टी टॉप गेनर में अडानी एंटरप्राइजे 7.55 फीसद ऊपर 3153.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अडानी पोर्ट्स 5.01 फीसद ऊपर 1132.45 रुपये पर पहुंच गया है। इनके अलावा अडानी के सभी स्टॉक्स बीएसई और एनएसई पर जबर्दस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। आज मिड और लार्ज कैप स्टॉक्स में अडानी एनर्जी सॉल्यूशन, अडानी गैस, अडानी विल्मर, अडानी ग्रीन, अडानी एंटरपा्रइजे, अडानी पोर्ट्स टॉप गेनर हैं।

9:15 बजे: शेयर बाजार की शुरुआत आज 3 जनवरी 2024 को गिरावट के साथ हुई। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 59 अंकों की गिरावट के साथ 71832 पर खुला। जबकि निफ्टी 50 ने आज दिन के कारोबार की शुरुआत 4 अंक नीचे 21661 के स्तर से की। अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग के आरोपों पर आज सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले से पहले शेयरों में जबर्दस्त उछाल है। 

अडानी के शेयर चमके

शुरुआती कारोबार में ही अडानी पावर में 5 फीसद की तेजी है। ACC और अंबुजा सीमेंट भी हरे निशान पर हैं। एनडीटीवी में भी जबर्दस्त तेजी है। अडानी पावर 544.50 रुपये पर पहुंच गया है। अडानी टोटल गैस 9.30 पॅऊीसद उछल कर 1093.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, अडानी ग्रीन में 8 फीसद से अधिक की उछाल है। अडानी एंटरप्राइजेज 5 फीसद चढ़कर 3080 पर पहुंच गया था। अडानी पोर्ट्स में भी 3.44 फीसद की उछाल है और यह 1115.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन भी साढ़े आठ फीसद की तेजी के साथ रॉकेट बना हुआ है। 

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले अडानी ग्रुप के शेयर बने रॉकेट

निफ्टी टॉप गेनर
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 212 अंक टूटकर 71679 के स्तर पर आ गया था। जबकि, निफ्टी 57 अंकों की गिरावट के साथ 21608 के स्तर पर था। निफ्टी टॉप गेनर की लिस्ट में अडानी एंटरप्राइजेज 5.46 फीसद ऊपर, अडानी पोर्टस 3.25 फीसद ऊपर, बजाज फिनसर्व 0.88 फीसद ऊपर, आईटीसी और आयशर मोटर्स भी थे।

निफ्टी टॉप लूजर
आज शुरुआती कारोबार में निफ्टी टॉप लूजर की लिस्ट में जेएसडब्ल्यू स्टील, हिन्डाल्को, टाटा स्टील, विप्रो और इन्फोसिस के शेयर थे। जेएसडब्ल्यू स्टील 2.57 फीसद नीचे 847.8 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। हिन्डाल्को 2.50 फीसद नीचे 601.55 रुपये और टाटा स्टील 1.93 फीसद की गिरावट के साथ 136.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था। विप्रो में 1.79 और इन्फोसिस में 1.59 फीसद की गिरावट थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular