शेयर बाजार में हाहाकार के बीच सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर हैं। निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, मीडिया, मेटल, पीएयू बैंक और प्राइवेट बैंक में 3 फीसद से अधिक की गिरावट है। निफ्टी बैंक इंडेक्स में सबसे अधिक गिरावट इंडसइंड बैंक में 5.49 फीसद टूटकर 863.05 रुपये पर आ गया है। सभी बैंकिंग स्टॉक गिरावट में चल रहे हैं।
बैंक गिरावट फीसद में
HDFC BANK 2.22
FEDERALBNK 2.34
AXIS BANK 2.39
PNB 2.43
IDFC FIRSTB 2.64
AU BANK 3.14
KOTAK BANK 3.14
SBI 3.38
BANK of BARODA 4.61
ICICI BANK 5.03
BANDHAN BNK 5.39
INDUSINDBK 5.49
UCOBANK 0.44
IOB 1.74
UNION BANK 2.02
MAHABANK 2.10
CENTRALBK 2.23
PNB 2.27
BANK INDIA 2.38
INDIAN 2.48
PSB 3.68
बता दें शेयर मार्केट आज भारी गिरावट के साथ खुला। दोपहर तक 1463.65 अंकों का गोता लगाकर 52,839.79 के स्तर पर था तो वहीं, 422 अंक लुढककर 15778 के स्तर पर था। सेंसेक्स पर नेस्ले, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और मारुति को छोड़ सभी स्टॉक लाल निशान पर थे।