साल 2022 शेयर बाजार के लिए अभी तक अच्छा नहीं बीता है। इस साल अभी तक इस सेंसेक्स में 10.83% की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, निफ्टी इस साल 10.57% टूट गया है। वैश्विक स्तर पर मजे उथल-पुथल के बीच इसमें तेजी से सुधार की गुंजाइश कम ही है। इस कोहराम के बीच भी तीन स्टाॅक ऐसे हैं जो कम समय में ज्यादा मुनाफा दे सकते हैं। आइए एक-एक करके डालते हैं उन पर नजर –
यह भी पढ़ें: इस प्राइवेट बैंक के शेयरों में 17% की गिरावट, एक्सपर्ट ने कहा खरीद लो
रिलेक्सो इंडिया लिमिटेड के शेयर 1100 रुपये तक जा सकते हैं
रिलैक्सो भारत का सबसे अधिक फुटवियर निर्माता कंपनी है। इसके प्रोडक्ट में हवाई और Bahamas शामिल है। जो इसके सेल्स रेवन्यू में 25% का योगदान करता है। ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटिज ने इस कंपनी के स्टाॅक को 1100 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ बाय रेटिंग दी है। और यह फर्म की इस सप्ताह की पहली पसंद है। एक्सिस सिक्योरिटीज के अनुसार कंपनी की चौथी तिमाही के नतीजे निराशा जनक रहे हैं। लेकिन स्कूल, काॅलेज और ऑफिस खुलना इस इंडस्ट्री के लिए सकारात्मक है। जिससे कंपनी के डिमांड में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
संबंधित खबरें
ELGI के शेयर के भाव 600 रुपये तक चढ़ सकते हैं
ELGI इक्विपमेंट्स के प्रदर्शन को लेकर Ventura सिक्योरिटीज काफी आशान्वित दिखाई दे रहे हैं। अक्टूबर 2020 में 103 रुपये से फरवरी 2022 में 423 रुपये तक का सफर इस स्टाॅक ने तेजी का साथ तय किया है। ब्रोकरेज ने अपने नोट्स में आस स्टाॅक का टारगेट प्राइस 600 रुपये दिया है। ब्रोकरेज ने इस स्टाॅक का टाॅप लाॅस 310 रुपये दिया है।
NOCIL लिमिटेड के शेयर कर सकते हैं कमाल
इस स्टाॅक ने भी काफी कम समय में काफी तेज ग्रोथ की है। मार्च 2022 इस कंपनी के एक शेयर की कीमत महज 44.70 रुपये थी। जोकि अक्टूबर 2021 में यह 321 रुपये के लेवल पर पहुंच गई थी। लेकिन उसके बाद इस स्टाॅक की कीमतों में गिरावट देखने को मिला। और यह फरवरी 2022 में 191 रुपये के लेवल तक पहुंच गया था। Ventura सिक्योरिटीज ने संभावित टागरेट प्राइस 450 रुपये दिया है। वहीं, ब्रोकरेज ने Buy लेवल 255 से 242 रुपये तक दिया है।
(शेयर बाजार जोखिम अधिक है। ऐसे में निवेश करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें)