HomeShare Marketशेयर बाजार बढ़त पर खुलकर फिसला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल, आज इन शेयरों पर...

शेयर बाजार बढ़त पर खुलकर फिसला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल, आज इन शेयरों पर लगाएं दांव

Share Market Live:  नए साल 2024 के पहले दिन शेयर बाजार भले ही सपाट बंद हुआ था, लेकिन सेंसेक्स इतिहास रचते हुए 72561.91 के नए ऑल टाइम पर भी पहुंचा था। आज साल के दूसरे दिन शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ खुला। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 60 अंकों की बढ़त के साथ 72332 पर खुला। जबकि, निफ्टी 50 ने आज दिन के कारोबार की शुरुआत 9 अंक ऊपर 21751 के स्तर से की। चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स और निफ्टी हरे से लाल निशान पर आ गए। सेंसेक्स 135 अंक टूटकर 72136 और निफ्टी 25 अंकों की गिरावट के साथ 21716 के स्तर पर ट्रेड करने लगा।

निफ्टी टॉप गेनर
निफ्टी टॉप गेनर की लिस्ट में टाटा मोटर्स 1.63 फीसद ऊपर 803.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। कोल इंडिया 1.15 फीसद की तेजी के साथ 386.20 रुपये पर था। टाटा कंज्यूमर में 0.85 फीसद की तेजी थी और यह 1089.25 रुपये पर पहुंच गया। नेस्ले और भारती एयरटेल भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

निफ्टी टॉप लूजर
आज शुरुआती कारोबार में निफ्टी टॉप लूजर की लिस्ट में आयशर मोटर्स 1.78 फीसद की गिरावट के साथ 3966.55 रुपये पर था। अल्ट्राटेक, ओएनजीसी, इन्फोसिस और एलएंडटी में 0.42 से 0.80 फीसद तक की कमजोरी थी।

आज इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

सुमीत बागड़िया के आज के इंट्राडे स्टॉक

इंडिया सीमेंट्स: ₹261.30 पर खरीदें, लक्ष्य ₹274, स्टॉप लॉस ₹254 का जरूर लगाएं।

सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च : ₹307 पर खरीदें, लक्ष्य ₹322, स्टॉप लॉस ₹297 का लगाकर चलें।

गणेश डोंगरे के शेयर
एसबीआई: ₹642 पर खरीदें, टार्गेट ₹670 का रखें और स्टॉप लॉस ₹630 का लगागर चलें।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड या आरआईएल: ₹2630 के टार्गेट के लिए ₹2590 पर खरीदें, स्टॉप लॉस ₹2560 का लगाकर चलें।

विराट जगत के शेयर 
स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी:
₹445 से ₹446 पर खरीदें, लक्ष्य ₹460, स्टॉप लॉस ₹439 का लगाएं।

 रूट मोबाइल: ₹1668 से ₹1670 पर खरीदें, लक्ष्य ₹1750, स्टॉप लॉस ₹1625 लगाकर चलें।

(डिस्‍क्‍लेमर: विशेषज्ञों द्वारा दी गई सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular