Share Market Live Update: अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को आई भारी गिरावट का असर आज यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में भी दिख रहा है। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 560 अंकों के नुकसान के साथ 54760 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज के दिन के कारोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ की। प्रीओपनिंग में सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से केवल डाॅक्टर रेड्डी के शेयर ही हरे निशान पर थे।
अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊजोंस गुरुवार को 638 अंक या 1.94 फीसद की गिरावट के साथ 32272 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 332 अंक या 2.75 फीसद तक लुढ़ककर 11754 के स्तर पर और एए एंड पी 2.38 फीसद टूटकर 4017 के स्तर पर बंद हुआ।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 602 अंकों की गिरावट के साथ 54715 के स्तर था। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में NTPC को छोड़ सभी लाल निशान पर थे। वहीं निफ्टी 170 अंक नीचे 16370 के स्तर पर था।
गुरुवार का हाल
वैश्विक स्तर पर कमजोरी के रुख के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले चार कारोबारी सत्र से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 427.79 अंक यानी 0.78 फीसद चढ़कर 55,320.28 अंक पर पहुंच गया।
संबंधित खबरें
कारोबार के दौरान यह 55,366.84 अंक के उच्चस्तर तक गया और इसने 54,507.41 अंक का निचला स्तर भी छुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 121.85 अंक यानी 0.74 फीसद की बढ़त के साथ 16,478.10 अंक पर बंद हुआ।