HomeShare Marketशेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर

शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर

Share Market Live Update: रूस-यूक्रेन में युद्ध के बीच सेंसेक्स और निफ्टी आज भी गिरावट के साथ खुले। मंगलवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह सवा नौ बजे 412 अंक लुढ़ककर 52430 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी ने भी आज लाल निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की।शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स सुधरते हुए महज 93.56 अंकों के नुकसान के साथ  52,749.19 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि, निफ्टी 41 अंकों की गिरावट के साथ 15830 के स्तर पर था।

कोहराम भरे इस बाजार में क्या खरीदें-एक्सपर्ट ने बताया, यह रणनीति आपको बना सकती है अमीर

सोमवार को अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाऊ जोंस 797 अंक या 2.37 फीसद लुढ़क कर 32817 के स्तर पर तो नैस्डैक 3.62 फीसद गिरकर 12830 पर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी भी 2.95 फीसद लुड़कने के बाद 4201 के स्तर पर बंद हुआ।

सोमवार का हाल: 139 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल

अमेरिका के अपने सहयोगियों के साथ रूसी आपूर्ति पर संभावित प्रतिबंध पर चर्चा करने के बयान के बाद कच्चे तेल के दाम वर्ष 2008 के बाद से उच्चतम स्तर पर 139 डॉलर प्रति बैरल के पार चले गए। हालांकि, कुछ देर बाद इसमें नरमी आ गई। शाम को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा था।

राहत भरा मंगलवार: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, चुनाव बाद महंगा हुआ या सस्ता, देखें लिस्ट

असर: कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारों का कहना है कि यूपी में आखिरी चरण के मतदान के बाद मंगलवार से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं।

सेंसेक्स में 1,491 अंक की भारी गिरावट

रूस-यूक्रेन संघर्ष की वजह से कच्चे तेल के दाम बढ़ने और वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट रही। तीस शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,491.06 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 52,842.75 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 382.20 अंक की भारी गिरावट के साथ 15,863.15 अंक के स्तर पर आ गया।

असर: सेंसेक्स में आई इस बड़ी गिरावट से निवेशकों को एक ही दिन में 5.68 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सेंसेक्स में गिरावट से मार्च के पहले चार कारोबारी सत्रों में ही निवेशकों को 10.41 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

रुपया 84 पैसे टूटकर 77.01 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया 84 पैसे टूटकर 77.01 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। इससे पहले रुपये का सर्वकालिक निचला स्तर 76.86 रुपये प्रति डॉलर था।

असर: रुपये की कीमत में गिरावट से घरेलू स्तर पर मुद्रास्फीति और व्यापार घाटे में व्यापक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे कारोबारियों को आयात पर ज्यादा मुद्रा खर्च करनी पड़ेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular