HomeShare Marketशेयर बाजार की सतर्क शुरुआत, सेंसेक्स 63000 के नीचे खुला 

शेयर बाजार की सतर्क शुरुआत, सेंसेक्स 63000 के नीचे खुला 

ऐप पर पढ़ें

Share Market Opening Bell:शेयर बाजार की शुरुआत आज सतर्क रही। सेंसेक्स जहां लाल निशान पर खुला तो वहीं निफ्टी 50 हरे निशान पर। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज यानी सोमवार को 3 अंकों की गिरावट के साथ 62,865 के स्तर पर खुला।  वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23 अंक ऊपर 18719 के स्तर से आज के दिन के कारोबार की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें: 300 फीसद डिविडेंड का भुगतान करने जा रही 160 साल पुरानी यह कंपनी

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 138 अंकों की गिरावट के साथ 62729 के स्तर पर था तो निफ्टी 14 अंक नीचे 18670 के स्तर पर। निफ्टी टॉप गेनर में ओएनजीसी, हिन्डाल्को, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसे स्टॉक्स थे तो टॉप लूजर में एचडीएफसी, रिलायंस, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स और एसबीआई लाइफ जैसे शेयर।

इस हफ्ते रिजर्व बैंक और चुनावों के फैसले पर रहेगी बाजार की नजर

भारतीय रिजर्व बैंक के ब्याज दरों पर निर्णय से इस सप्ताह मुख्य रूप से स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। उनका कहना है कि इसके अलावा वैश्विक रुझान और विदेशी कोषों की गतिविधियां भी बाजार को दिशा देंगी। बाजार निवेशकों की निगाह सप्ताह के दौरान राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर भी रहेगी।

यह भी पढ़ें: Share Market Tips: ₹3350 के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदें यह शेयर, एक से 3 महीने में दे सकता है बंपर रिटर्न

बाजार में बना रहेगा उतार-चढ़ाव

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, वैश्विक संकेतों की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि, बाजार भागीदारों की निगाह घरेलू संकेतकों मसलन रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजों तथा गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर भी रहेगी। विधानसभा चुनावों के नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular