Share Market Live Update: शेयर बाजार में आज लगातार छठे सत्र में भी रौनक है। सेंसेक्स और निफ्टी आज भी बढ़त के साथ खुले। मंगलवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह सवा नौ बजे 177 अंकों की बढ़त के साथ 56663 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी ने भी आज हरे निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की।
शुरुआती कारोबार सेंसेक्स 230 अंक ऊपर 56716 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 52 अंकों के फायदे के साथ 16923 के स्तर पर था। शुरुआती कारोबर में निफ्टी 50 के 33 स्टॉक्स हरे निशान पर थे। वहीं, सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, एसबीआई, विप्रो हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे।
टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में अडानी-अंबानी, जुकरबर्ग अब 15वें स्थान पर
सोमवार का हाल: सेंसेक्स 936 अंक और चढ़ा
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच बैंकिंग और आईटी शेयरों में जोरदार लिवाली से बीएसई का मानक सूचकांक सोमवार को 936 अंक और चढ़ गया। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में जारी रहा। विश्लेषकों ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच कूटनीतिक वार्ता बहाल होने की उम्मीदें बढ़ने से भी कारोबारी धारणा को मजबूती मिली।
सहारा इंडिया के निवेशकों को कब मिलेगा पैसा, मोदी सरकार ने संसद में बताया
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 935.72 अंक यानी 1.68 फीसद चढ़कर 56,486.02 अंक पर बंद हुआ। एक समय तो यह 995.53 अंक तक चढ़ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 240.85 अंक यानी 1.45 फीसद की तेजी के साथ 16,871.30 अंक पर पहुंच गया।